Featured

मुंबई ग्रिड फेल: इन पॉश इलाकों की बिजली हुई गुल साथ ही लोकल ट्रेनों की सेवा भी हुई बाधित!

Mumbai Power Outage: सपनों का शहर कहलाने वाला मुंबई, जहाँ की रफ़्तार कभी रूकती नहीं है वहां ग्रिड फेल होने की वजह से कई रियासी इलाकों की बत्ती गुल होने के साथ ही लोकल ट्रेनों की सेवा भी बाधित हो गई है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में मुंबई शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट का कहना है कि, ग्रिड फेल हो गई है। आइये जानते हैं ग्रिड फेल(Grid Failure) होने से मुंबई के किन इलाकों की बिजली गुल है और लोकल सेवा पर इसका क्या असर पड़ा है।

मुंबई के इन इलाकों की हुई बिजली गुल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई के पॉश इलाके कहलाने वाले कोलाबा और बांद्रा सहित पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे इलाके की बिजली आज सुबह दस बजे से ही गुल है। इस वजह से रोजाना लोकल में सफर करने वालों और अन्य लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बेस्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, टाटा कडुना में ग्रिड फेल(Grid Failure) होने की वजह से बिजली की आपूर्ति कई इलाकों में बाधित हुई है। उन्होनें यह भी कहा कि, उन्हें इस असुविधा के लिए खेद है। हालाँकि बिजली कब आएगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इतने मेगावाट की बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह दस बजकर पंद्रह मिनट पर मुंबई में कई इलाकों की बिजली गुल हुई है। बता दें कि, कलावा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बहरहाल फिलहाल मुंबई में बिजली वपिस आने में एक से दो घंटे है वक़्त लग सकता है।

यह भी पढ़े

इस वजह से मुंबई के सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन की लोकल ट्रेनों की सेवा भी बाधित हुई है। ग्रिड फेल(Grid Failure) होने से मुंबई में 360 मेगावाट की बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। फिलहाल इस दिशा में काम किया जा रहा है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago