Featured

हाथरस रेप कांड: पीड़िता की मौत पर अक्षय कुमार का फूटा गुस्सा, किया ये ट्वीट!

जानकारी है कि, उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते 14 सितंबर को एक 19 साल की दलित लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती करवाया गया था जहाँ आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर देश की आवाम के साथ ही बॉलीवुड कलाकारों में भी काफी गुस्सा है। अक्षय(Akshay Kumar) ने समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए ट्वीट भी किया है। आइये जानते हैं अक्षय सहित अन्य कलाकारों ने इस घटना पर अपनी क्या प्रतिक्रिया दी है।

हाथरस रेप कांड पर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के तरफ से आई यह प्रतिक्रिया

बता दें कि, हाथरस रेप में पीड़ित लड़की की मौत के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने ट्वीट के माध्यम से अपना गुस्सा व्यक्त किया है। अक्षय ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “गुस्सा और निराश हूँ ! हाथरस गैंगरेप की ऐसी निर्दयता, कब रुकेगा यह सब ? हमारे कानून में ऐसे नियम होने चाहिए जिससे बलात्कार का ख़्याल आने पर सजा सुनकर बलात्कारी की रूह काँप उठे। दोषियों को लटका दो। अपनी बहन और बेटियों को बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करना बेहद जरूरी है।” सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

इन बॉलीवुड कलाकारों ने भी जाहिर किया ट्विटर पर अपना गुस्सा

Image Source – Pixabay

हाथरस रेप कांड की घटना सामने आने पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के साथ ही कंगना रनौत, मीरा चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने भी ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

यह भी पढ़े

हाथरस में गैंगरेप की शिकार पीड़ित लड़की को गंभीर चोटें आई थी। सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती इस लड़की की आज मौत हो गई। रेप के आरोपियों ने लड़की को बुरी तरह से पीटने के बाद उसकी जीभ भी काट दी थी। फिलहाल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago