Image Source - economictimes.com
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानवटी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। अमिताभ बच्चन के साथ ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या और पोती आराध्या को भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हालाँकि अस्पताल में भर्ती होने के वाबजूद भी अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) आए दिन अपने फैंस और करीबियों के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ दिलचस्प पोस्ट करते ही रहते हैं। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों अस्पताल में भर्ती अमिताभ को अक्सर उनके पिता की याद सताती है। उन्होनें ट्वीट कर बताया है कि, वो किस तरह से पिता की याद में हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे हुए रातें काटते हैं। आइये आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन ने अपने इस ट्वीट में पिता की याद में क्या शेयर किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमिताभ बच्चन को कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए लगभग दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। अमिताभ के साथ ही उनके बेटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस बीच अस्पताल में एडमिट होने के वाबजूद भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों से जुड़े हुए हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपने जीवन से जुड़ी बहुत सी अमूल्य बातों को शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होनें अपने ट्विटर अकाउंट पर पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन जी को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, किस तरह से अमिताभ बच्चन बैठे हैं और अपने पिता की एक कविता को पढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि, इस वीडियो को महानायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि, “बाबूजी की कविता के कुछ पल । वो इसी तरह गाया करते थे कवि सम्मेलनों में । अस्पताल के अकेलेपन में उनकी बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूँ ।”
जानकारी हो कि, परिवार सहित अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उनके बंगले को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया था। लेकिन अब अमिताभ के बंगले से कंटेनमेंट ज़ोन के बैनर को हटा लिया गया है। बता दें कि, अमिताभ बच्चन के परिवार में केवल उनकी पत्नी जया बच्चन कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं। बाकी सभी मेंबर्स नानवटी अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी बेटी श्वेता चूँकि दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती हैं इसलिए वो कोरोना की चपेट में आने से बच गई हैं।
यह भी पढ़े
इधर बिग बी के फैंस उनकी सलामती के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं और जल्द से जल्द अस्पताल से उनके डिस्चार्ज होने की राह देख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या की हालत में सुधार देखा जा रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…