Featured

आज भी सुशांत को याद कर खड़े हो जाते हैं अंकिता के रोंगटे, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Ankita Lokhande Shares Tribute Video: कहते हैं कि इंसान जिंदगी में कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाए, लेकिन पहला प्यार भुलाये नहीं भुलता। ऐसा ही कुछ हाल है टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) का। सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) को गए हुए 6 महीने से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अंकिता के दिल और दिमाग से सुशांत मानो उतर ही नहीं पा रहे। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ कब की आगे बढ़ गई हैं, लेकिन आज भी जब वे सुशांत को याद करती हैं, तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

जी हां, ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) इस बात को मानती हैं। दरअसल, मकर संक्रांति के मौके पर अंकिता ने एक बार फिर दिवंगत अभिनेता और अपने पूर्व बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जो कैप्शन दिया है, उससे पता चलता है कि वे आज भी सुशांत को कितना मिस करती हैं।

अंकिता ने शेयर किया ये वीडियो Ankita Lokhande Shares Tribute Video

बता दें, अंकिता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके बैकग्राउंड में सुशांत की फिल्म ‘काय पो छे’ का गाना ‘रिश्तों का मांझा’ चल रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लिखती हैं, “अभी भी यह गाना सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या फिल्म थी और सुनहरी यादों के साथ क्या शानदार सफर था। सभी को मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं”।

यह भी पढ़े

अंकिता लोखंडे द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों को लगता है कि अंकिता आज भी सुशांत को भूल नहीं पाई हैं, वहीं कुछ का मानना है कि अंकिता सुशांत के नाम का इस्तेमाल केवल पब्लिसिटी के लिए करती हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago