Featured

बाइकसवार ने मारी आसिम को टक्कर, भड़के फैंस ने की जांच की मांग !

Asim Riaz Got Hit By a Biker: बिग बॉस 13 से लाइमलाइट में आए मॉडल और अभिनेता आसिम रियाज़(Asim Riaz) पर एक बाइकसवार ने हमला किया है। जानकारी हो कि, बाइकसवार की टक्कर से आसिम को काफी चोटें भी आई हैं। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार आसिम ने खुद इस घटना के बारे में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होनें इंस्टाग्राम पर वीडियोज भी अपलोड किए हैं, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि, इस हमले में आसिम को घुटने, कंधे और पैर में चोटें आई हैं। आसिम पर हुए इस हमले से उनके फैंस काफी भड़के हुए हैं। आइये जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला।

सोशल मीडिया के माध्यम से आसिम ने दी हमले की जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आसिम रियाज़(Asim Riaz) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर खुद पर हुए हमले की जानकारी दी है। इस वीडियो मैसेज में आसिम ने कहा है, “हाई दोस्तों कैसे हैं आप सभी, मैं अभी साइकिलिंग कर रहा था तभी किसी बाइकवाले ने मुझे सामने से नहीं बल्कि पीछे से टक्कर मारी।” इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए आसिम अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगी चोटें भी दिखाते हैं। इसके बाद आसिम कहते हैं कि, सबकुछ ठीक हैं मैंने अभी हार नहीं मानी है। हालाँकि इस वीडियो में आसिम ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि, आखिर उनपर यह हमला किया किसने।

प्रशंसकों ने किया हमले की जांच की मांग

जानकारी हो कि, आसिम के इस वीडियो मैसेज के बाद देखते ही देखते आसिम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करने लगे। आसिम ने हज़ारों ने फैंस ने उनपर हुए इस हमले की निंदा की है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी। इस बारे में उनके कुछ प्रशंसकों का यह भी कहना है कि, आसिम को इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में करनी चाहिए और जिसने भी यह किया है उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होनें आसिम पर हुए इस हमले को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। लेकिन इसके जवाब में उनके एक अन्य फैन का कहना कि, आसिम(Asim Riaz) को पब्लिसिटी की जरुरत नहीं है वो वैसे भी बेहद पॉपुलर हैं। जल्द ही आसिम और हिमांशी टी-सीरीज़ के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 months ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

4 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

5 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

6 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

9 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

10 months ago