Benefits Of Mango Seed Oil In Hindi: मैंगो सीड ऑयल के बारे आपने शायद ही सुना हो लेकिन इसके इस्तेमाल से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। यानि कि, अब आम ही नहीं बल्कि गुठलियों से भी रखें अपना नाता। आम की गुठली से बने तेल(Mango Seed Oil) को ही मैंगो सीड ऑयल कहते हैं, इस तेल को विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक गुणों का भण्डार माना जाता है। लाइट येलो कलर के इस तेल को मैंगो बटर या मैंगो कर्नेल फैट भी कहा जाता है। वैसे तो आमतौर पर इस तेल का इस्तेमाल बेबी क्रीम, सन केयर बाम और मॉइस्चराइजिंग क्रीम आदि बनाने में किया जाता है लेकिन इसे खाने से यह शरीर को काफी फायदे पहुंचाता है। इस तेल की सबसे ख़ास बात यह कि, इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको मैंगो सीड के विभिन्न फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मैंगो सीड ऑयल(Benefits Of Mango Seed Oil) को डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जैसा कि, आप जानते होंगें आम की पत्तियों को मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। मैंगो सीड ऑयल डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। यह तेल विशेष रूप से शरीर में एनर्जी बनाए रखने का भी काम करती है। इसके साथ ही डायबिटीज मरीजों के शरीर में यह ग्लूकोज़ के अवशोषण को भी काफी स्लो कर देता है।
मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित रोगियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो आपको अपनी डाइट में इस तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। इस तेल का उपयोग करने से बॉडी में ब्लड फ्लो काफी तेजी से होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को इस तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल व्यापक रूप से वेट मैनेजमेंट के लिए भी किया जाता है। एक शोध के अनुसार आम या आम के बीज विशेष रूप से वजन को कंट्रोल करने में भी प्रभावी माने जाते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के साथ ही मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने का काम करता है।
जिस तरह से आम का फेसपैक त्वचा के लिए फायदेमंद है उसी तरह से मैंगो सीड ऑयल को भी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन को चमकदार बनाए रखने में मददगार होता है। इसके साथ ही यदि आप मुहाँसों की समस्या से पीड़ित हैं तो यह तेल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एक अच्छी त्वचा के लिए नियमित तौर से मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े
तो ये थे मैंगो सीड ऑयल(Benefits Of Mango Seed Oil) के कुछ बेहतरीन फायदे। इसके साथ ही इस तेल का इस्तेमाल बालों की विभिन्न समस्याओं रूसी या बाल झड़ने से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होता है। बालों की पोषण के लिए हफ्ते में एक से दो बार इस तेल से मसाज़ करना लाभकारी साबित हो सकता है। हालाँकि यदि आपको आम से एलेर्जी है तो आपको इस तेल का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के बाद ही करना चाहिए।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…