Featured

Benefits of Tilak: जानें तिलक लगाने के महत्व और इससे होने वाले विभिन्न लाभों को!

Benefits of Tilak: हिन्दू धर्म में विशेष रूप से किसी भी शुभ अवसर पर नए काम की शुरुआत करने से पहले तिलक लगाना अनिवार्य माना जाता है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है तिलक लगाने का क्या महत्व हैं और इससे क्या लाभ होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको विशेष रूप से तिलक(Benefits of Tilak) लगाने के महत्व और इसके विभिन्न लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं तिलक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स के बारे में।

तिलक लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Image Source – Dailyhunt

सबसे पहले तिलक लगाने के धार्मिक महत्व की बात करें तो हिन्दू धर्म में सिर, कंठ, ह्रदय, दोनों भुजा, ललाट, पीठ और नाभि आदि पर तिलक लगाने का विधान है। वेब दुनिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सिर पर जहाँ तिलक लगाया जाता है वहां आत्मा यानि कि, हम खुद वास करते हैं। इसके अलावा दोनों भौहों के बीच तिलक(Benefits of Tilak) लगाने की जगह हमारे चिंतन और मनन से जुड़ा है। इस जगह पर तिलक लगाने से व्यक्ति ऊर्जावान बनता है और चिंता एवं तनावमुक्त रहता है। तिलक लगाने के वैज्ञानिक महत्व की बात करें तो ललाट पर तिलक लगाने से दिमाग को शांति मिलती है और मस्तिष्क ठंडा रहता है। ललाट पर तिलक लगाने(Benefits of Tilak) से दो प्रकार के रसायनों का स्त्राव होता है। ये दो रसायन हैं बीटाएंडोरफिन और सेराटोनिन इन दोनों की कमी होने से व्यक्ति के मन में उदासीनता और निराशा का भाव पनपने लगता है।

तिलक लगाने के इन लाभों को जरूर जान लें (Benefits of Tilak)

तिलक लगाने के लिए विभिन्न उँगलियों के प्रयोग से होने वाला लाभ

Image Source – Chaitanyaah.com

तिलक लगाने के लिए अनामिका ऊँगली का प्रयोग यदि आप करते हैं तो इससे मस्तिष्क को शांति मिलती है। इसके साथ ही यदि आप तिलक के लिए मध्यमा ऊँगली का इस्तेमाल करते हैं तो इससे व्यक्ति की आयु बढ़ती है। इसी प्रकार अंगूठे से तिलक लगाना पुष्टिदायक माना जाता है और तर्जनी ऊँगली से तिलक लगाने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म के अनुसार देव कार्यों के लिए अनामिका ऊँगली, पितृ कार्यों के लिए मध्यमा और ऋषि कार्यों के लिए कनिष्ठिका और तांत्रिक कार्यों के लिए प्रथम ऊँगली के प्रयोग से तिलक लगाना चाहिए।

हर देवता के लिए अलग तिलक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
आपको जानकर भले ही आश्चर्य हो लेकिन सभी देवताओं के लिए पूजा के दौरान अलग तिलक के इस्तेमाल करने का प्रावधान है। विष्णु जी की पूजा के लिए पीला चंदन, गणेश पूजा में हरिद्रा चंदन, पितृ कार्यों में रक्त चंदन, शिव जी की पूजा में भस्म, लक्ष्मी पूजन में केसर, ऋषि पूजन में श्वेत चंदन और मानव पूजन में केसर तिलक(Kesar Tilak) का प्रयोग किया जाता है। इससे देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को मनचाहा लाभ मिलता है।

चंदन तिलक लगाने के लाभ

Image Source – Thehealthsite.com

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंदन का तिलक लगाने से सभी पापों का नाश होता है। चंदन का तिलक व्यक्तियों को विभिन्न मुसीबतों से बचाता है और ऐसे लोगों पर लक्ष्मी माता की कृपा हमेशा बनी रहती है। बता दें कि, चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति में ताजगी आती है और क्रियाशीलता भी बढ़ती है।

मिट्टी का तिलक लगाने के लाभ

Image Source – Jagran.com

जानकारी हो कि, मिट्टी का तिलक लगाने से बुद्धि में वृद्धि होती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

कुमकुम का तिलक लगाने का लाभ

Image Source – Nithyanandaspeaks.com

कुमकुम का तिलक लगाने से विशेष रूप से व्यक्ति में तेज आता है। आमतौर पर लोग कुमकुम के तिलक का ही उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़े

केसर तिलक लगाने का लाभ

Image Source – Patrika.com

बता दें कि, केसर का तिलक लगाने से व्यक्ति में सात्विक गुणों वृद्धि होने के साथ ही सदाचार की भावना भी बढ़ती है। केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और भाग्य में वृद्धि होती है।

इसी प्रकार से दही, हल्दी और इत्र आदि के तिलक लगाने से विभिन्न लाभ होते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago