Featured

वास्तु टिप्स: दूर ही रखें बेडरूम से ये चीजें, नहीं तो टूट पड़ेंगी परेशानियां

Vastu Tips: घर के हर कोने और दिशा के बारे में वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। किस दिशा में घर का ड्राइंग रूम होना चाहिए? सीढियां घर में कहां और किस तरीके की होनी चाहिए? बाथरूम घर में किस दिशा में होनी चाहिए? ये सारी चीजें वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपका बेडरूम कैसा होना चाहिए।

घर का बेडरूम एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ऐसे में वास्तव में बेडरूम को लेकर बताए गए कुछ नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि और शांति हमेशा घर में बनी रहती है। वहीं, इन नियमों की यदि अनदेखी की गई तो बेडरूम से शांति चली जाती है।

Vastu Tips – न रखें आईना, गंदे कपड़े और जूते

Image Source: Pixabay

वास्तु शास्त्र कहता है कि आईना आपके बेडरूम में नहीं होना चाहिए। यदि आईना है भी तो सोने के वक्त इसे ढक जरूर देना चाहिए। उसी तरह से झाड़ू, जूते, गंदे कपड़े जैसी चीजों को भी बेडरूम में कभी भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को केवल स्टोर रूम में ही रखना उचित माना गया है।

फर्नीचर न हो लोहे का

बेडरूम में जो फर्नीचर आपने रखे हैं, वे लोहे के नहीं होने चाहिए। साथ ही इनका आकार अर्धचंद्राकार, धनुषाकार या फिर वृत्ताकार वास्तु शास्त्र के हिसाब से नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र यह भी कहता है कि बेडरूम में प्रकाश का प्रवेश हमेशा पीछे से या फिर बाईं दिशा से होना चाहिए।

दरवाजे के समीप न हो पलंग – Vastu Tips

Image Source: Wallpaperflare

आपको यह ध्यान भी रखना चाहिए कि आपके बेडरूम में पलंग बिल्कुल दरवाजे के नजदीक नहीं हो। यदि ऐसा होता है तो आपके मन में हमेशा अशांति बनी रहेगी और हमेशा आपको व्याकुलता का अनुभव होता रहेगा। हमेशा दक्षिण दिशा की ओर ही पलंग पर सोते वक्त सिर होना चाहिए, जबकि सोते के दौरान पैर उत्तर दिशा में रहने चाहिए। इन नियमों का पालन करना जरूरी है, क्योंकि इनका उल्लंघन करने से घर में कलह होने लगते हैं। यही नहीं, परेशानियां भी एक के बाद एक लगातार बढ़ने लगती हैं।

यह भी पढ़े:

न रखें कबाड़

बेडरूम में अपनी पलंग के नीचे वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपको कभी भी कचरा जमा करके या फिर कबाड़ वाले किसी सामान को गलती से भी नहीं रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे घर में दरिद्रता आने की आशंका बढ़ जाती है। इनके लिए घर में आप एक स्टोर रूम बना कर रख सकते हैं, जहां कचरे और कबाड़ को आप जमा कर सकते हैं।

न लगाएं ये तस्वीरें

Image Source: Pxfuel

अधिकतर लोग अपनी बेडरूम की दीवारों पर कई तरह की तस्वीरें सजा देते हैं, ताकि इनकी खूबसूरती बढ़ जाये। इन तस्वीरों को लगाने के दौरान इस बात का ध्यान रखना भी आपको बहुत ही जरूरी है कि अशांति से संबंधित किसी भी प्रकार के चित्र आप अपने बेडरूम की दीवारों पर भूलकर भी लगाएं। इससे घर में अशांति बढ़ती है। दंपति के विवाह की तस्वीरें यदि आप कमरे में रखते हैं तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक इससे आपस में प्रेम बढ़ता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago