Featured

शादी और सगाई टूटने के दर्द से जूझ चुके हैं बिग बॉस-14 के ये दो कंटेस्टेंट, छलका दर्द

बिग बॉस(Bigg Boss 14) के घर में रह रहे सेलेब्रिटीज की दर्द भरी कहानियां सुनकर यह अहसास होता है कि अक्सर चेहरे पर मुस्कुराहट लिए इवेंट्स में चार चाँद लगाने वाले ये चेहरे अपने अंदर कितना कुछ समेटे होते हैं।

बिग बॉस(Bigg Boss 14) के घर में हमें हर प्रकार का इमोशन देखने को मिलता है। यहाँ कंटेस्टेंट कभी लड़ाई-झगड़ा करते नजर आते हैं तो कभी इनकी इमोशनल साइड भी देखने को मिलती है। अक्सर खाली समय में ये आपको अपनी पर्सनल कहानियाँ शेयर करते नजर आते हैं। ऐसे ही दो कंटेस्टेंट हैं पवित्रा पुनिया(Pavitra Punia) और एजाज़ खान(Eijaz Khan)। ये दोनों कंटेस्टेंट लगभग एक जैसे दर्द से गुजर चुके हैं और शायद इसीलिए दोनों घर में एक दूसरे से इमोशनली कनेक्टेड हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं ये सितारे।

टूटी पवित्रा की सगाई

शो(Bigg Boss 14) के एक एपिसोड में पवित्रा(Pavitra Punia) ने कविता कौशिक से बात करते हुए बताया था कि वे अक्सर अपने एक्स मंगेतर को बहुत याद करती हैं, जिनसे उनकी सगाई 2015 में हुई थी। जिसके बाद उन्होने 2018 में खुद वह सगाई तोड़ दी।  

टूटी एजाज की शादी

राहुल वैद्य ने जब एजाज से शादी के बारे में पूछा तो उन्होने बताया कि 2015 में उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से एक महीना पहले रिश्ता खत्म हो गया। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन फंडामेंटल इश्यू सॉल्व ना होने के कारण दोनों ने शादी ना करने का म्यूच्यूअल डिसीजन लिया।

इसके अलावा एजाज़ की एक गर्लफ्रेंड भी थीं, जो उनके डॉग्स को अपने साथ ले गईं और बाद में उसने उन्हें अपने एक दोस्त के फार्म पर भेज दिया, जिसका पता एजाज़ को तीन साल बाद लगा। एजाज की एक एक्स गर्लफ्रेंड उनपर यौन शोषण का केस भी कर चुकी हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago