Image Source - Twitter
Bigg Boss 14 Grand Premiere: टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस एक बार फिर से दर्शकों के बीच नए अंदाज में ऑन एयर होने जा रहा है। बीते साल भी बिग बॉस 13 ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। हालाँकि इस साल बिग बॉस के 14(Bigg Boss 14) वें सीजन की शुरुआत करने में कुछ समय जरूर लगा है। ऐसा कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से हुआ लेकिन जल्द ही इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। बीते दिनों शो का एक प्रोमो भी रिलीज़ किया गया है जिसमें शो के होस्ट सलमान खान अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं कब होने जा रहा है प्रीमियर और कैसा होगा सलमान का नया अंदाज।
सबसे पहले आपको बता दें कि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर आने वाले 3 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसके साथ ही कलर्स ने एक प्रोमो भी लॉन्च किया है जिसमें सलमान खान मास्क लगाए हुए जंजीरों से जकड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो प्रोमो में सलमान जंजीरों को तोड़ते हुए कहते हैं, “बोरडम होगा चकनाचूर, टेंशन का उड़ेगा फ्यूज, स्ट्रेस का बजेगा बैंड और होपलेसनेस की बजेगी पुंगी, अब सीन पलटेगा क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब।” बिग बॉस 14 का यह नया प्रोमो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़े
खबरों की माने तो बिग बॉस(Bigg Boss 14) के नए सीजन में इस साल केवल सेलेब्रिटी ही नजर आएंगे। जिन नामों का फिलहाल खुलासा हुआ है वो हैं, टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन, निशांत सिंह मल्खानी, नैना सिंह, शगुन पांडे, कुमार जानू, पवित्रा पुनिया और सारा गुरपाल आदि। इसके साथ टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के भी शो में एंट्री होने की खबर है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…