Featured

इस दिन होने जा रहा है बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर, सलमान आएंगे इस अवतार में नजर!

Bigg Boss 14 Grand Premiere: टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस एक बार फिर से दर्शकों के बीच नए अंदाज में ऑन एयर होने जा रहा है। बीते साल भी बिग बॉस 13 ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। हालाँकि इस साल बिग बॉस के 14(Bigg Boss 14) वें सीजन की शुरुआत करने में कुछ समय जरूर लगा है। ऐसा कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से हुआ लेकिन जल्द ही इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। बीते दिनों शो का एक प्रोमो भी रिलीज़ किया गया है जिसमें शो के होस्ट सलमान खान अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं कब होने जा रहा है प्रीमियर और कैसा होगा सलमान का नया अंदाज।

इस दिन होने जा रहा है बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) का ग्रैंड प्रीमियर

सबसे पहले आपको बता दें कि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर आने वाले 3 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसके साथ ही कलर्स ने एक प्रोमो भी लॉन्च किया है जिसमें सलमान खान मास्क लगाए हुए जंजीरों से जकड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो प्रोमो में सलमान जंजीरों को तोड़ते हुए कहते हैं, बोरडम होगा चकनाचूर, टेंशन का उड़ेगा फ्यूज, स्ट्रेस का बजेगा बैंड और होपलेसनेस की बजेगी पुंगी, अब सीन पलटेगा क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब।” बिग बॉस 14 का यह नया प्रोमो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़े

बिग बॉस 14 में इस साल ये सेलेब्रिटी आ सकते हैं नजर

Image Source – Instagram@Colorstv

खबरों की माने तो बिग बॉस(Bigg Boss 14) के नए सीजन में इस साल केवल सेलेब्रिटी ही नजर आएंगे। जिन नामों का फिलहाल खुलासा हुआ है वो हैं, टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन, निशांत सिंह मल्खानी, नैना सिंह, शगुन पांडे, कुमार जानू, पवित्रा पुनिया और सारा गुरपाल आदि। इसके साथ टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के भी शो में एंट्री होने की खबर है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago