Featured

बिग बॉस 14: दिखा पवित्रा पुनिया का अलग अंदाज, गौहर खान को दी गालियां!

हर नए हफ्ते के साथ बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) में कुछ नया देखने को मिल रहा है। अब धीरे-धीरे कंटेस्टेंट भी अपने रंग में आने लगे हैं। इसका एक नमूना बीते एपीसोड में तब देखने को मिला जब शो की एक कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया(Pavitra Punia) ने गौहर खान(Gauhar Khan) के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है। आज की एक रिपोर्ट के अनुसार एक टास्क के बाद पवित्रा का यह रूप दर्शकों को देखने को मिला। आइये आपको इस वाक़ये के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

हीना और गौहर पर पवित्रा ने लगाया चीटिंग करने का आरोप 

बिग बॉस सीजन 14 के बीते एपिसोड में शो के सभी फ्रेशर को तीनों सीनियर्स सिद्धार्थ, गौहर और हीना की टीम में बाँट दिया गया है। पवित्रा पुनिया(Pavitra Punia), निक्की तंबोली और एज़ाज़ खान सिद्धार्थ शुक्ला की टीम में हैं। बीते दिनों बिग बॉस हाउस में एक टास्क किया गया जिसमें तीनों सीनियर्स की टीम में से किसी एक को बाहर होना हैं। इसी टास्क के बाद निक्की से पवित्रा की बातचीत के दौरान उन्हें गौहर खान को गालियां देते सुना गया। इस दौरान पवित्रा ने गौहर को लाल परी बुलाते हुए उनके लिए कई बार गलियों का इस्तेमाल किया और उन्हें रूल की किताब भी बुलाया। गौहर के साथ ही पवित्रा ने हीना खान पर भी टास्क के दौरान चीटिंग करने का आरोप लगाया। 

गौहर और हीना पर लगाया सिद्धार्थ के खिलाफ गैंग अप करने का आरोप 

बता दें कि, बिग बॉस के बीते एपिसोड में एक टास्क के दौरान पवित्रा(Pavitra Punia) ने निक्की तंबोली से बातचीत के दौरान हीना और गौहर पर सिद्धार्थ और उनकी टीम के खिलाफ गैंग अप करने का आरोप लगाया। पवित्रा ने यह भी कहा कि, वो अब इन लोगों को बताएंगीं। गौरतलब है कि, पवित्रा का इस तरह से गौहर को गालियां देना उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस वजह से उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

टास्क के बाद घर से गौहर बाहर हो चुकी हैं और जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होनें ट्वीट कर इसका जवाब भी दिया है। गौहर ने अपने ट्वीट में लिखा है “अल्हम्दुलिल्लाह, हारने वाला हमेशा जहर ही उगलता है।” 

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago