Featured

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा-आरजेडी ने जारी की पहले चरण की लिस्ट, सवर्णों को साधने की कोशिश

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों(Bihar Assembly Election) को देखते हुए सभी पार्टियों की ओर से अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में अब भाजपा की ओर से मंगलवार देर शाम पहले चरण की 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। जबकि आरडेजी की ओर से भी 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

भाजपा की लिस्ट जारी होते ही उठा ये मुद्दा

Image Source – PTI

भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद सवर्णों की राजनीति का मुद्दा भी गरमा गया है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि भाजपा(BJP) ने अपनी आधी से ज्यादा सीटों पर सवर्ण समुदाय पर दांव खेला है, जबकि आरजेडी(RJD) ने एक बार फिर से ओबीसी समुदाय को ही साधने की कोशिश की है। भाजपा के 27 उम्मीदवारों में से 16 सीटों पर सवर्ण उम्मीदवार हैं। जिसमें से 7 टिकट राजपूत प्रत्याशियों को दिए गए हैं। 6 भूमिहार और 3 ब्राह्मणों को दिए गए हैं। इसके अलावा भाजपा ने भी 3 यादव प्रत्याशियों के जरिए भी आरजेडी के वोटबैंक में सेंधमारी करने की कोशिश की है।

इसके अलावा भाजपा की लिस्ट में 3 अनुसूचित जाति, एक आदिवासी, एक वैश्य, एक बिंद, एक दांगी और एक चंद्रवंशी कैंडिडेट शामिल हैं। इनमें 5 महिला प्रत्याशी भी हैं। वहीं आरजेडी की लिस्ट की बात करें, तो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 23 कैंडिडेट पिछड़े समुदाय के हैं। जिनमें से 20 यादव समुदाय के प्रत्याशी हैं और 8 अनुसूचित जाति के भी उम्मीदवार इसमें शामिल हैं। इसके अलावा एक अनुसूचित जनजाति, तीन अति पिछड़े समुदाय और दो मुस्लिम प्रत्याशियों को भी आरजेडी ने अपनी लिस्ट में जगह दी है।

यह भी पढ़े

आरजेडी ने महिला प्रत्याशियों को दी टिकट

इसके अलावा आरजेडी ने भी 10 महिला प्रत्याशियों को अपनी लिस्ट में जगह दी है। इसके अलावा आरजेडी की लिस्ट में दो राजपूत, एक ब्राह्मण, एक भूमिहार और एक वैश्य समाज के उम्मीदवार को भी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने भी बिहार चुनाव(Bihar Assembly Election) में सवर्ण कार्ड खेलने की कोशिश की थी। जिसमें कांग्रेस के 21 प्रत्याशियों में से 14 टिकट सवर्ण समुदाय के लोगों को दिए गए हैं। इनमें भूमिहार को 6, राजपूत को 5, ब्राह्मण को 2 और कायस्थ का एक प्रत्याशी मैदान में उतारा गया है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago