Featured

KBC में पूछे गए इस सवाल से मचा बवाल, BJP विधायक ने की अमिताभ और शो के खिलाफ शिकायत

कौन बनेगा करोड़पति(KBC 12) शो में एक सवाल को लेकर बवाल मच गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन और निर्माताओं के खिलाफ हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में महाराष्‍ट्र के बीजेपी के विधायक अभिमन्‍यु पवार(Abhimanyu Dattatray Pawar) ने पुलिस से शिकायत की है। लातूर जिले के औसा के विधायक अभिमन्‍यु पवार ने अपनी शिकायत में कहा कि सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुक्रवार के ‘कर्मवीर स्‍पेशल’ एपिसोड में पूछे गए एक सवाल को लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्‍होंने अपनी दो पेज की शिकायत में लिखा, ‘यह हिंदुओं के अपमान और सद्भाव के साथ रह रहे हिंदुओं और बौद्धों के बीच कलह पैदा करने का प्रयास है।’

ये था सवाल

बच्चन ने करमवीर ऐपिसोड में मनुस्मृति से संबंधित प्रश्न पूछा था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी हडकंप मच गया है। इस ऐपिसोड में सामाजिक कार्यकर्ता बेजवाड़ा विल्सन और अभिनेता अनूप सोनी मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। इसमें 6.4 लाख रुपये के प्रश्न में पूछा गया था कि – “25 दिसंबर 1927 को डॉ.बी.आर.अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाईं थीं? इसके विकल्प – (ए) विष्णु पुराण, (बी) भगवद गीता, (सी) ऋगदेव, और (डी) मनुस्मृति थे।” इस सवाल का जवाब मनुस्मृति था।

जवाब के बारे में विस्तार से बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “1927 में अंबेडकर ने प्राचीन हिंदू ग्रंथ मनुस्मृति की निंदा की और इसके एक प्वाइंट को जाति व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए इसकी प्रतियां भी जला दी थीं।”

यह भी पढ़े

सोशल मीडिया पर भी KBC का विरोध

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को यह ठीक नहीं लगा और शो का बायकॉट करने की मांग उठने लगी। हिंदू कार्यकर्ताओं ने निमार्ताओं पर ‘वामपंथी प्रचार’ करने का आरोप लगाया है, वहीं अन्य लोगों ने इसे ‘हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के लिए दोषी ठहराया।


Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago