Featured

कंगना के ऑफिस पर बीएमसी ने चलवाई जेसीबी, एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट में लगाई अर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत (Kangana Ranaut) को महाराष्ट्र की उद्धव सरकार से पंगा लेना भारी पड़ गया है। दरअसल मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद कंगना रनौत लगातार मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। अभी एक दिन पहले ही जहां बीएमसी ने उनके मुंबई ऑफिस पर नियमों की अनदेखी कर निर्माण कराने का आरोप लगाया और नोटिस चस्पा की थी। वहीं उसके बाद कंगना (Kangana Ranaut) पर ड्रग्स लेने का भी आरोप लगाया गया था और इस मामले की जांच कराने की भी बात कही गई थी।

वहीं अब ये जानकारी सामने आई है कि बीएमसी (BMC) ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को गिराने कंगना(Kangana Ranaut) के पाली हिल स्थित दफ्तर को तहस-नहस करने के लिए बीएमसी ने जेसीबी का सहारा लिया है। बीएमसी अधिकारियों द्वारा अभिनेत्री का दफ्तर तोड़ा जा रहा है। दूसरी तरफ, कंगना के वकील ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े

गौरतलब हो कि अभी एक दिन पहले ही बीएमसी की ओर से कंगना के ऑफिस के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था और उनसे जवाब मांगा गया था। हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कंगना(Kangana Ranaut) की ओर से कोई जवाब नहीं मिला और ऐसे में बीएमसी ने अपनी कार्रवाई करने की शुरुआत कर दी है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago