Image Source - Hindustantimes.com
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ बीएमसी ने बेहद सख्त रवैया अपना लिया है। कोर्ट में बीएमसी(Brihanmumbai Municipal Corporation) ने सोनू सूद को आदतन अपराधी बताया है। बीएमसी ने कोर्ट में यह दलील दी है कि सोनू सूद(Sonu Sood) नियमों का उल्लंघन करते हुए लगातार अवैध निर्माण कराते जा रहे हैं।
मुंबई हाईकोर्ट में बीएमसी की तरफ से 16 पन्ने का हलफनामा दायर किया गया है। इस हलफनामे में साफ कहा गया है कि सोनू सूद(Sonu Sood) एक ऐसे होटल को बचाने की अपील कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से MRTP, MMC एक्ट के खिलाफ है। हलफनामे में बीएमसी ने यह भी कहा है कि सोनू सूद ने नोटिस को भी लगातार नजरअंदाज किया है।
अवैध निर्माण के जरिए सोनू सूद(Sonu Sood) पर पैसे कमाने का भी आरोप भी BMC ने लगा दिया है। BMC का कहना है कि यही कारण है कि सोनू सूद ने इसके लिए लाइसेंस भी लेना जरूरी नहीं समझा। BMC का यह दावा है कि मुंबई के जुहू इलाके में जो 6 मंजिला रिहायशी इमारत बनी हुई है, इसे बिना परमिशन के सोनू सूद ने होटल में तब्दील कर दिया है।
BMC ने कोर्ट में यह बताया है कि बीते जनवरी में ही इस मामले की शुरुआत हो गई थी, जब लोकायुक्त ने BMC को इसे लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद उसने इमारत का जायजा लिया था और बीते अक्टूबर में सोनू सूद को नोटिस भी भेजा था।
यह भी पढ़े
इस तरह की दलील देकर BMC सोनू सूद(Sonu Sood) को कोर्ट से किसी भी तरह की राहत नहीं लेने देना चाहती है। संभव है कि बुधवार को कोर्ट इसे लेकर कोई फैसला सुनाए। यह किसके पक्ष में आता है, इसका इंतजार सभी को बेसब्री से है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…