Featured

Viral Video: बड़े पत्थर के गिरने से पिचक गई कार, जानिये फिर क्या हुआ…

Car Smashed By A Boulder Viral video: भारत में हर साल हज़ारों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना से होती है। इसके लिए सरकार भी हमेशा लोगों को नसीहत देती रहती है। लेकिन ज़रा सोचिए अगर आपकी कार पर अचानक कोई बड़ा पत्थर गिर जाए, तो आप क्या कर सकेंगे। शायद कुछ नहीं, लेकिन अगर किस्मत आपके साथ है तो कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रही है जिसमें एक बड़ा पत्थर एक कार के ऊपर जा कर गिर जाता है। इसे आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने ट्विट किया है। वीडियो में देखने से पता चलता है कि कार का ड्राइवर वाशरूम जाने के लिए सड़क के किनारे अपनी गाड़ी पार्क करता है। तभी वहां से एक ट्रक गुजरता है जो भारी भरकम पत्थरों से भरा है। कार के पास पहुंचते ही ट्रक से एक पत्थर कार के ऊपर जा कर गिर जाता है (Car Smashed By A Boulder) जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है। खास बात यह रही कि इस दौरान ड्राइवर कार के नज़दीक ही टॉयलेट करने के लिए बाहर खड़ा था जिसे कोई भी चोट नहीं आती। ड्राइवर इस हादसे को अपनी आंखों के सामने देखकर सहम जाता है।

यह भी पढ़े

इसे ईश्वर का चमत्कार कहें या ड्राइवर की किस्मत, अनहोनी को रोक पाना किसी के बस की बात नहीं। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने फॉलोवर्स से राय पूछी है कि इसे लकी या अनलकी क्या कहा जाए। जिसके बाद इस वीडियो दुनिया समेत हिंदुस्तान में भी वायरल हो गया। आप इस घटना के बारे में क्या सोचते हैं, कमेंट करके बताएं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago