Featured

बिग बॉस-14 में जाने को लेकर कैरी मिनाटी का आया जवाब, कहा….

हाल ही में खबर आई थी कि यूट्यूबर कैरी मिनाटी(CarryMinati) भी इस साल बिग बॉस(Bigg Boss 14) में पार्ट लेंगे। लेकिन कैरी मिनाटी ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया है।

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 14वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो में भाग लेने वाले सेलेब्स के नामों को लेकर खबरों का बाजार गरम है। हर रोज नए नाम सामने आते हैं जिनके शो में पार्ट लेने के कयास लगाए जाते हैं।

Image Source – Instagram@carryminati

कुछ दिनों से खबरें आ रही थी की यूट्यूब पर सालों से बिग बॉस(Bigg Boss 14) को रोस्ट करने वाले यूट्यूबर कैरी मिनाटी(CarryMinati) भी इस साल बिग बॉस का हिस्सा होंगे। इस खबर के बाद कैरी के फैंस उनसे काफी खफा नजर आए। लेकिन अब अजय नागर (कैरी मिनाटी)(CarryMinati) ने एक ट्वीट कर इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। उनके इस ट्वीट पर यूट्यूबर(YouTube) भुवन बाम ने काफी मजेदार कमेन्ट किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कैरी मिनाटी का ट्वीट

कैरी ने अपने ट्वीट मे लिखा, “मैं बिग-बॉस में नहीं जा रहा हूं। आप जो कुछ भी खबरों में पढ़ते हैं वो सच नहीं होता”।

भुवन बाम का कमेन्ट

उनके इस ट्वीट पर पॉप्यूलर यूट्यूबर भुवन बाम(Bhuvan Bam) ने चुटकी लेते हुए कमेन्ट किया, “तू अगले साल भी जाएगा। जैसे मैं पिछले 4 सालों से जा रहा हूं”।

मालूम हो कि कैरी मिनाटी(CarryMinati) ने यूट्यूब पर टिकटॉक का एक रोस्ट वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद वे भारत में काफी फेमस हो गए थे। उनके इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया था।

यह भी पढ़े

बता दें कि बिग बॉस-14(Bigg Boss 14) का आगाज़ 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। हाल ही में कलर्स कि ओर से इसका नया प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया गया, जिसमें सलमान खान(Salman Khan) जंजीरों में जकड़े नजर आ रहे थे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago