Featured

इस नए नियम के तहत अब अगस्त माह से कार और बाइक खरीदना होगा सस्ता, जानें कैसे होगा यह संभव!

Cars and Two-Wheeler Price in India to go down: कार खरीदना लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है। आजकल बिना कार के किसी भी परिवार को पूरा नहीं माना जाता है। खास करके मिडिल क्लास फैमिली हमेशा इसी जुगाड़ में रहती है कि, किसी तरह से एक कार खरीदी जा सकें। लॉकडाउन की वजह से बीते कुछ महीने ऑटोमोबाइल(Automobile) कंपनियों के लिए बेहद ख़राब साबित हुए हैं। इस दौरान फोर व्हीलर या टू-व्हीलर वाहनों की खरीद में भारी गिरावट आई है। इस बीच खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर है। एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के माह से कार और बाइक(New Cars and Two-Wheeler) आदि के दामों में काफी गिरावट होगी। यदि आप भी फोर व्हीलर या टू- व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सबसे बेहतर समय हो सकता है। आईये जानते हैं आखिर किन वजहों से कारों और बाइक के दामों में कमी आ सकती है।

1 अगस्त से सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं कार और बाइक

Image Source – livemint.com

अब ये बात आपके दिमाग में भी चल रही होगी कि, आखिर ऐसा क्या होगा जिस वजह से एक अगस्त से कारों और बाइक(New Cars and Two-Wheeler) के दाम सस्ते हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यदि आप 1 अगस्त के बाद कार या बाइक खरीदते हैं तो आपको ऑटो इंश्योरेंस पर कम खर्च करना होगा। जानकारी हो कि, एक अगस्त से कार और बाइक आदि के पॉलिसी नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इस वजह से खरीदारों को अब इंश्योरेंस की कम कीमत देनी होगी। इस नए नियम की बात करें तो भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण ने लंबे समय तक चलने वाले इंश्योरेंस पैकेज योजनाओं को वापस लेने का फरमान जारी किया है। गौरतलब है कि, इसके तहत तीन से पांच साल तक के लॉन्ग टर्म मोटर वाहन बीमा को अनिवार्य करने के नियम को समाप्त कर दिया है। इस नए नियम के तहत मोटर थर्ड पार्टी और डैमेज इंश्योरेंस में बदलाव होगा। इरडा के नए निर्देशों के तहत कार खरीदने पर तीन साल और बाइक या स्कूटी की खरीद पर पांच साल का थर्ड पार्टी कवर लेना अनिवार्य होगा। ये सभी नियम एक अगस्त से लागू हो जाएंगे।

यह भी पढ़े

इस वजह से इरडा ने किये नियमों में बदलाव

Image Source – Thedrum.com

जानकारी हो कि, इरडा ने जून के माह में ही लंबे समय के मोटर इंश्योरेंस स्कीम को वापस लेने के फैसले का एलान कर दिया था। लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी सितंबर साल 2018 में लागू किया गया था। इस नियम के तहत टू-व्हीलर के लिए पांच साल और फोर व्हीलर के लिए तीन साल के नियम को लागू किया गया था। बता दें कि, इरडा ने अपने नियमों में बदलाव के पीछे मुख्य कारणों में कहा कि, साल 2018 के नियम की वजह से इस समय ग्राहकों के लिए वाहन खरीदना काफी महंगा हो रहा था। कोरोना वायरस(Coronavirus) ने मार्केट वैल्यू कम कर दी है और वाहनों की बिक्री को बढ़ाने का लिए यह कदम उठाया गया है। बहरहाल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव के बाद विशेष रूप से नए ग्राहकों के लिए वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago