Featured

रिया चक्रवर्ती का मीडिया ट्रायल देख लोगों को आई अभिनेत्री रेखा की याद, जब उन्हें बुलाया जाता था वैंप

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) मामले में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते दिनों ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद अब रिया चक्रवर्ती इन दिनों जेल की हवा खा रही हैं। नाकरोटिक्स विभाग ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। उन्हें 14 दिनों के लिए जेल में रखा गया है। हालांकि अब जिस तरह से रिया चक्रवर्ती का मीडिया ट्रायल हो रहा है, लोग उसकी तुलना बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा(Rekha) के मीडिया ट्रायल से कर रहे हैं।

दरअसल इस मामले में रेखा का नाम इसलिए सामने आ रहा है, क्योंकि साल 1990 में रेखा के पति मुकेश अग्रवाल(Mukesh Aggarwal) ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद रेखा को भी काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा था। रेखा को अपने पती की मौत के बाद भी मीडिया ट्रायल से गुजरना पड़ा था। यही नहीं उस वक्त रेखा(Rekha) को नेशनल वैंप का खिताब तक दे दिया गया था। जिसके बाद अब लोगों का कहना है कि रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) के साथ भी कुछ वैसा ही हो रहा है।

हाल ही में सिंगर चिन्मयी श्रीपदा(Chinmayi Sripada) ने सोशल मीडिया(Social Media) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रेखा(Rekha) की बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी बाय यासेर उस्मान’ में लिखी कुछ बातें अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं। जिसके बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल रेखा के पति की मौत के बाद पूरे देश में रेखा को वैंप कहकर बुलाया जाने लगा था।

यही नहीं जो लोग रेखा को पसंद करते थे, वहीं उन्हें नफरत भरी निगाहों से देखने लगे थे। मुकेश की मां ने भी रेखा के लिए मीडिया के सामने कहा था, ‘मेरे बेटे को खा गई वो डायन, भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा।’ जबकि मुकेश के भाई अनिल ने कहा था, ‘मेरे भाई ने रेखा को बेहद प्यार किया लेकिन जो रेखा ने उनके साथ किया, वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। क्या उनकी नजर हमारी दौलत पर है?’

यह भी पढ़े

वहीं अब लोगों को लग रहा है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) के साथ भी वैसा ही सबकुछ हो रहा है, जो कभी रेखा(Rekha) के साथ हुआ था।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago