Featured

कॉमेडी की दुनिया में धूम मचाने के बाद अब हत्यारे बने चंकी पांडे, ‘Abhay 2’ में आएंगे नज़र

Abhay 2: कॉमेडी के कई किरदारों से लोगों का मनोरंजन कर चुके दिग्गज एक्टर चंकी पांडे अब एक खूंखार हत्यारे के किरदार में एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज़ में लोगों को नज़र आएंगे। जी हां ‘Abhay 2’ नाम की वेब सीरीज़ में मम्मा मिया के डायलॉग से प्रचलित चंकी पांडे (Chunky Pandey) एक सीरियस थ्रिलर वेब सीरीज़ में कुछ अलग कर रहे हैं।

हर इंसान के तीन चेहरे होते हैं। एक जो वो दुनिया को दिखाता है, दूसरा जो करीबी लोगों के सामने लाता है और तीसरा जिसे वो पूरी दुनिया से छिपाता है इस बेहतरीन डायलॉग के साथ (ZEE 5) की क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘Abhay 2’ का शुक्रवार को प्रोमो रिलीज़ हुआ है।

चंकी का डिजिटल डेब्यू

बॉलीवुड जगत में अपना लोहा मनवा चुके चंकी पांडे (Chunky Pandey) दूसरे सीज़न के साथ अपना डिज़िटल डेब्यू करेंगे। उन्होंने कहा कि ये एक बढ़िया मौका था क्योंकि उन्हें अपने तीन दशक लंबे करियर में की गई भूमिकाओं से अलग एक किरदार निभाने का मौका मिला।

शो में चंकी पांडे जहां एक विलन की भूमिका में दिखने वाले हैं। वहीं उनके साथ एक्टर कुणाल खेमू एक पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभा रहे। कुणाल अभय प्रताप सिंह की भूमिका में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ‘अभय’ का पहला सीज़न साल 2019 में रिलीज़ हुआ था।

Image Source – Indianexpress.com

‘Abhay 2’ वेब सीरीज़ में अपराध की काली दुनिया की कुछ खौफनाक और दिल दहला देने वाली कहानियों को पेश किया जाएगा। इसके पहले चंकी ‘बेगम जान’ और ‘साहो’ में निगेटिव रोल निभा चुके है।

यह भी पढ़े

वेब सीरीज़ के प्रोमो में चंकी पांडे एक आम आदमी की तरह नज़र आते हैं, लेकिन समय बितने के साथ ही उनका किरदार एक खूंखार इंसान में बदल जाता है। एक ऐसा शख़्स जो दिन में आम आदमी, शाम को फ़मिली मैन और रात होते ही एक खूंखार हत्यारे में बदल जाता है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago