Featured

वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में फटा कोरोना बम, पुजारी समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव

ISKCON Vrindavan Temple: हर वर्ष जन्माष्टमी के मौके उतर प्रदेश के वृंदावन में बने इस्कॉन मंदिर में कृष्ण के जन्म का महोत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते श्रृद्धालुओं समेत सैलानियों की टुकड़ी भी वृंदावन से नदारद है। ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के कारण इस्कॉन मंदिर को सील कर दिया गया है और इस दौरान पुजारी समेत लगभग 22 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘लोगों का आना जाना रोक दिया गया है और मंदिर को सील कर दिया है।

संक्रमित पाए गए ब्रह्मचारियों सहित सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से मंदिर को सील करना पड़ा है।

बुखार के बाद हुआ टेस्ट

Image Source – Twitter@ikaveri

मथुरा के वृंदावन में रमणरेती पर मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर(ISKCON Vrindavan Temple) श्रद्धालुओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद मंदिर के अंदर कृ्ष्ण जी की पूजा-अर्चना नियमित रूप से चल रही थी और दफ्तर का कार्य भी चल रहा था। दो दिन पहले मंदिर में सेवा कर रहे कुछ ब्रह्मचारियों को बुखार की शिकायत होने के बाद उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए मंदिर प्रबंधन ने भेजा। रविवार को मंदिर में कार्यरत सभी ब्रह्मचारियों और गृहस्थों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें पुजारी समेत 22 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव निकला है। जानकाकी यह भी है कि इसमें कुछ विदेशी श्रृद्धालु भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े

गौरतलब है कि प्रशासन ने पहले से ही जन्माष्टमी के मद्देनज़र भीड़ रोकने के लिए मंदिरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। लेकिन सरकार ने लॉकडाउन को खोलना शुरू कर दिया है जिसके तहत मंदिरों को भक्तों और श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल रखा है। लेकिन इसके साथ मंदिर प्रशासन को कोविड19 के तहत जारी किए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

गाइडलाइन के अनुसार मंदिरों में बिना मास्क प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। साथ ही हैंड सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का नियमित रुप से पालन किया जाना चाहिए।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago