Featured

कोरोना काल में अगर उत्तराखंड घूमने का है प्लान, तो जरूर पढ़ें ये खबर

पूरी दुनिया समेत भारत में भी कोरोना वायरस(Coronavirus) के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और इस महामारी की वजह से दुनिया भर में लोग अपने घरों में कैद होने के मजबूर हो गए हैं। बिना काम के कोई भी शख्स अपने घरों से नहीं निकल रहा था। ऐसे में कहीं और घूमने जाने की बात करना ही बेकार है। हालांकि कोरोना महामारी के बीच अगर आप उत्तराखंड(Uttarakhand) घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है।

दरअसल चार दिन पहले ही उत्तराखंड(Uttarakhand) के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत(Trivendra Singh Rawat) ने आदेश दिया था कि अगर चार दिन के लिए कोई पर्यटक उत्तराखंड आ रहा है, तो उसे कोरोना वायरस टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन असल में स्थिति इससे बिल्कुल उलट है। उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों का कहना है कि यहां घूमने आने पर प्रशासन की ओर से लोगों से कोरोना रिपोर्ट मांगी जा रही है।

रिपोर्ट नहीं तो क्वारंटीन

Image Source – Indilivenews.com

यही नहीं अगर किसी पर्यटक के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं है, तो उसे क्वारंटीन कर दिया जा रहा है। इसके अलावा बॉर्डर से वापस भी भेजा जा रहा है। उत्तराखंड के पर्यटन स्थिल मसूरी और धनोल्टी में तो होटल रूम तक लेने के लिए कोरोना रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य हो रहा है। ऐसे में यह बात तो साफ है कि यहां का प्रशासन और होटल भी सीएम के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।

Image Source – Wikipedia

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में घूमने आए सौरभ कुमार नाम के एक पर्यटक का कहना है, ‘सीएम रावत ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अब चार दिन के लिए पर्यटक बिना कोरोना की रिपोर्ट के राज्य में घूमने आ सकते हैं, इसलिए मैंने अपनी जांच नहीं कराई लेकिन मसूरी पहुंचने पर पता चला कि बिना कोरोना रिपोर्ट के यहां पर होटल रूम ही नहीं मिल रहा है।’

यह भी पढ़े

क्या कहा था सीएम ने

आपको बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि अगर चार दिन के लिए कोई पर्यटक उत्तराखंड आ रहा है, तो उसे कोरोना वायरस टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है। इस मामले को लेकर उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेश भी प्रेषित करवा दिया था।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago