Featured

ये रही आसान और सिंपल दही पापड़ी चाट की रेसिपी, जान लेंगे तो रोज बनाकर खाएंगे

Dahi Papdi Chaat Recipe In Hindi: अगर स्नैक्स की बात की जाए तो उसमें दही पापड़ी चाट का नाम जरूर आता है। ये एक ऐसा स्वादिष्ट व्ययंजन है, जो हर किसी को पसंद आता है। कई लोगों के मुंह में तो दही पापड़ी चाट का नाम सुनकर ही पानी आ गया होगा। यह उत्तर भारत के मशहूर व्यंजनों में से एक है। दही और छोटी-छोटी पापड़ियों से इस लजीज पकवान को तैयार किया जाता है।

इस टेस्टी सी डिश को बहुत ही कम सामग्री के साथ आप अपने घर पर तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको दही पापड़ी चाट की रेसिपी(Dahi Papdi Chaat Recipe) बताने जा रहे हैं, जो कि बेहद ही सिंपल है, और जिसे जानने के बाद आप आसानी से इसे बना सकते हैं।  

आइये जानते है दही पापड़ी चाट की रेसिपी(Dahi Papdi Chaat Recipe In Hindi)

Image Source – Anupkitchen

मुख्य सामग्री

  • पापड़ी- 10

मुख्य पकवान के लिए

Image Source – Navbharattimes.com
  • जरूरत अनुसार दही
  • जरूरत अनुसार धनिया की चटनी
  • जरूरत अनुसार इमली की चटनी
  • कटा हुआ प्याज- 2
  • उबला हुआ आलू- 2
  • चाट मसाला- 1 छोटी चम्मच
  • भुना जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • गार्निशिंग के लिए धनिये के पत्ते
  • गार्निशिंग के लिए बारीक सेव
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार लाल मिर्च
  • चीनी- 1 छोटी चम्मच
  • उबला हुआ चना दाल- 1 कप

दही पापड़ी चाट बनाने की विधि(Dahi Papdi Chaat Kaise Banaye)

Image Source – Bizimtube.com

1. एक बाउल में दही लें और उसमें चीनी मिलाकर अच्छे से फेंट लें और उसे एक तरफ रख दें।  

2. अब एक प्लेट लें और उसमें पापड़ी सजा दें। अब पापड़ी के ऊपर उबले हुए आलू के टुकड़े डालें। इसके बाद इसके ऊपर उबले हुए चने के साथ प्याज डालें और ऊपर से चीनी फेंट कर रखी हुई दही डालें।

3. दही डालने के बाद ऊपर स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके ऊपर अब इमली की चटनी, धनिया की चटनी, चाट मसाला डालें। डिश को सुंदर दिखाने के लिए कटे हुए धनिये के पत्ते से गार्निशिंग करें और ऊपर से बारीक सेव डालकर सर्व करें।  

यह भी पढ़े

तो ये रही दही पापड़ी चाट बनाने की विधि(Dahi Papdi Chaat Recipe In Hindi)। घर पर बनाये, खुद भी खाएं और अपनों को भी खिलाये कमेंट कर के हमे बताये की कैसी लगी आपको दही पापड़ी चाट।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago