Image Source - Instagram/ santabanta
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) की सबसे सफलतम फिल्मों में से बाजीराव मस्तानी एक रही है। इस फिल्म में उन्होंने और उनके पति रणवीर सिंह(Ranveer Singh) ने साथ में काम किया था। फिल्म बाजीराव मस्तानी ने अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं।
इस खुशी को दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया में अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। यही नहीं, इस तस्वीर के साथ उन्होंने मस्तानी के बारे में एक खास संदेश भी लिखा है।
दीपिका पादुकोण ने इसमें लिखा है कि बात चाहे प्यार की रही हो या फिर युद्ध की, हमेशा ही अपने जुनून स मस्तानी ने अपना भाग्य खुद से लिखा है। वह चाहे कितना भी खतरनाक क्यों न रहा हो. लेकिन मस्तानी को झुकना कभी स्वीकार था ही नहीं। उन्होंने हमेशा अपनी एक गरिमा बनाये रखी और प्यार के साथ उन्होंने अपने आधार को हमेशा मजबूत भी किया।
दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने जो लीला भंसाली(Sanjay Leela Bhansali) के साथ अपनी यह फोटो पोस्ट की है, वह फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान की है। अब जब दीपिका ने इस फोटो को दोबारा अपने प्रशंसकों के सामने ला कर रखा है, तो उनके प्रशंसक भी फोटो में दीपिका के ट्रेडिशनल अवतार को बहुत पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़े
दीपिका का यह फोटो उन्हें कितना पसंद आया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोटो को पोस्ट करने के दो घंटे के अंदर ही इस पर 11 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए। दीपिका पादुकोण की अंतिम फिल्म छपाक थी, जो कि फ्लॉप रही। वे अब 2015 की फिल्म द इंटर्न के हिंदी रीमेक में काम करने वाली हैं।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…