Featured

नए साल पर महंगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लाइंसेज, इतने प्रतिशत होगा इजाफा

जल्द ही नया साल आने वाला है, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लाइंसेज(Electronic Home Appliances) भी महंगे हो जाएंगे, खासकर एलईडी टीवी जो इन दिनों भारत में काफी डिमांड में है। 

Image Source – Rockfordmutual

खबरों के मुताबिक अगले साल से कॉपर, एल्यूमिनियम, स्टील, आदि की कीमतों में इजाफा होने वाला है, जिसकी वजह से इन होम अप्लाइंस(Electronic Home Appliances) की कीमतों में भी लगभग 10% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 

एलजी, पैनासॉनिक और सैमसंग जैसी कंपनियों ने साफ शब्दों में इन प्रोडक्ट्स की कीमत में बढ़ोतरी की बात कही है। पैनासॉनिक इंडिया के सीईओ मनीष शर्मा ने कहा, “जनवरी से इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लाइंसेज(Electronic Home Appliances) की कीमतें 6-7% बढ़ेंगी, लेकिन आने वाले समय में ये 10-11% तक भी बढ़ सकती हैं”। उन्होंने भी इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ौत्रि के लिए प्रोडक्शन में लगने वाले प्रोडक्ट्स की कीमतों में आए चढ़ाव को ही जिम्मेदार ठहराया। 

Image Source – Udaipurtimes

हालांकि सोनी कंपनी की तरफ से अभी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। सोनी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील नायर ने कहा, “पैनल की कीमतें बढ़ रही हैं और साथ ही दूसरे रॉ मेटीरियल की कीमतें भी, खास तौर पर टीवी कीलेकिन, कंपनी मार्केट की स्थिति देखकर ही कीमतों में बढ़ौत्रि करने का विचार करेगी”

हालांकि एलजी ने भी 1 जनवरी से 7-8% तक कीमत बढ़ाने की बात कही है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया हेड ने इस मामले पर कहा, “कॉपर, एल्यूमिनियम और क्रूड ऑयल जैसे रॉ मटीरियल के महंगा हो जाने के कारण कंपनी भारत में टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिज्रेटर इत्यादि प्रोडक्ट्स की कीमत में 7-8% का इजाफा कर रही है”। 

यह भी पढ़े

बता दें कि भारत में मिड साइज स्क्रीन वाले एलईडी टीवी बेहद पॉप्युलर व डिमांड में हैं और खबरों के मुताबिक इन्हीं पर सबसे ज्यादा कीमतों की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago