Image Source - Gqindia.com
Expensive Homes In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली यूँ तो कई मायनों में मशहूर है। चाहे वो सुंदर इमारतें हों, चांदनी चौक की तंग गलियों का खाना हो या फिर सस्ते दामों पर खरीदारी करने वाले मार्केट हों। लेकिन इन सब के अलावा दिल्ली एक और चीज के लिए मशहूर है। यहाँ बड़े-बड़े नेताओं का घर होने के साथ ही बहुत से ऐसे नामी बिजनेस मैन हैं जिनका आलीशान घर(Expensive Homes In Delhi) है। दिल्ली के बेहद पॉश इलाके में बसे इन रईसों के घर की कीमत जान आपको हैरानी होगी। आइये जानते हैं इस शहर में रहने वाले नामी बिजनेस मैन और उनके आलीशान घरों की कीमत।
शशि रूइआ और उनके भाई रवि रूइआ देश के नामचीन बिजनेस मैन में गिने जाते हैं। ये दोनों ही मशहूर एस्सार ग्रुप के मालिक हैं, इनका परिवार दिल्ली के आलीशान बंगले में रहता हैं। स्कूपव्हूप की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के तीस जनवरी मार्ग पर “दी रूइआ मेंशन” है जो 2. 24 एकड़ की जमीन में बना है। सूत्रों की माने तो रूइआ परिवार ने इस आलीशान घर को करीबन 92 करोड़ में खरीदा था।
हमारी इस लिस्ट में अगला नाम है जिंदल ग्रुप के मालिकों का। जिंदल देश के बड़े उद्योगपतियों की गिनती में आते हैं। दिल्ली में “जिंदल हॉउस” के नाम से इनका शानदार बंगला है। जिंदल परिवार के इस घर की कीमत की बात करें तो यह करीबन डेढ़ सौ करोड़ का घर है।
दिल्ली के पृत्वीराज रोड पर स्थित शानदार बंगला सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा का है। इनका बिजनेस दिल्ली से लंदन तक फैला है, इंडिया में आहूजा परिवार की शाही एक्सपोर्ट्स नाम की एक कंपनी है। दिल्ली स्थित हरीश आहूजा का बंगला करीबन 3170 वर्ग फुट में फैला है। इस विशाल खूबसूरत बंगले की कीमत करीबन 173 करोड़ बताई जाती है।
पेटीएम कंपनी मालिक विजय शेखर शर्मा को देश के सबसे युवा अरबपतियों में से एक माना जाता है। सूत्रों की माने तो पेटीएम के मालिक विजय दिल्ली के गोल्फ लिंक स्थित आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके इस घर की कीमत करीबन 82 करोड़ बताई जाती है।
दिल्ली के मशहूर डीएलएफ(DLF) कंपनी के अध्यक्ष केपी सिंह का आलीशान बंगला पृथ्वीराज रोड पर है। इस आलीशान बंगले का मालिकाना हक़ केपी सिंह की बेटी रेणुका तलवार को है। सूत्रों की माने तो इस बंगले की कीमत करीबन 435 करोड़ रुपया है।
यह भी पढ़े
वाकई में देखा जाए तो दिल्ली में गरीब से गरीब और एक से एक अमीर परिवार का बसेरा है। दिल्ली में बसे इन उद्योगपतियों के घरों(Expensive Homes In Delhi) के बारे में आज से पहले शायद ही आपको जानकारी होगी।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…