Featured

“गुंजन सक्सेना” का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जाह्नवी की अच्छी एक्टिंग मिल सकती है देखने को!

Gunjan Saxena: The kargil Girl Trailer: जाह्नवी कपूर की बहुचर्चित फिल्म “गुंजन सक्सेना दी कारगिल गर्ल”(Gunjan Saxena The kargil Girl Trailer) का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म से जहाँ एक तरफ जाह्नवी को काफी उम्मीदें हैं वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। गुंजन सक्सेना की जीवन पर आधारित इस फिल्म में जाह्नवी से अच्छी एक्टिंग करने की उम्मीद की जा रही है। इसका एक नजारा आज रिलीज़ हुए ट्रेलर में देखने को मिल जाता है। आइये आपको बताते हैं क्या है इस ट्रेलर में ख़ास और कब रिलीज़ होगी यह फिल्म।

धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया फिल्म का ट्रेलर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) की यह तीसरी फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी है। इस फिल्म का ट्रेलर आज धर्मा प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए रिलीज़ किया गया है। “गुंजन सक्सेना दी कारगिल गर्ल”(Gunjan Saxena The kargil Girl Trailer) का यह ट्रेलर देखने में काफी ज्यादा प्रोमिसिंग लग रहा है। फिल्म के पहले ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि, किस तरह से गुंजन एक एयर फाॅर्स पायलट बनने का सपना बचपन से ही देखती है और बड़ी होने के बाद भी उसे पूरा करने के लिए हर प्रयास करती है। गुंजन सक्सेना(Gunjan Saxena) के मुख्य किरदार में जाह्नवी कपूर नजर आ रही है। उनके अलावा इस फिल्म में गुंजन के पिता का किरदार निभाया है मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी और उनके साथ इस फिल्म में अंगद बेदी भी एक अहम् किरदार में नजर आ रहे हैं। एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स(Netflix) पर रिलीज़ किया जाएगा।

Twitter – @SinhaSomesh

यह भी पढ़े

यहाँ देखें फिल्म का ट्रेलर :

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago