Featured

बेहद खूबसूरत और भव्य है इस मशहूर बॉलीवुड जोड़े का घर, पर अब अकेली ही रहती हैं अभिनेत्री

जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कई ब्लॉबस्टर फिल्मों में काम किया है। इसी के साथ वे एक बेहद उम्दा क्लासिकल डांसर है और आज भी दुनियाभर में अपने स्टेज शोज करती रहती हैं। हेमा ने फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ (1968) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके हीरो बने थे, उनसे दोगुनी उम्र के हीरो राज कपूर। इसके बाद उन्होने बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

Image Source – Review

इसके बाद वे सन 1980 में अभिनेता धर्मेन्द्र(Dharmendra) के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंध गईं। दोनों ने साथ में मिलकर करीब 35 साल पहले मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में एक शानदार बंगला खरीदा। हालांकि धर्मेन्द्र के पंजाब में होने के कारण, आजकल वे इस बंगले में अकेली ही रहती है। आइए जानें क्या खास है हेमा और धर्मेंद्र के इस आलीशान बंगले में और कैसा है घर के अंदर का नजारा।

क्या खास है हेमा मालिनी के बंगले में?

Image Source – Dailyhunt

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का यह बंगला जितना खूबसूरत अंदर से दिखता है, उतना ही सुंदर बाहर से भी दिखता है। इस घर को प्रोफेशनल इंटीरियर डिजायनर्स द्वारा डिजाइन किया गया है। घर की दीवारों पर बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स लगी हैं और पूरा घर काफी ट्रेडीशनल फील देता है। सिटिंग एरिया से लेकर ड्राइंग रूम तक बड़े-बड़े विभिन्न रंगों के सोफ़े रखे हुए हैं और एक बड़ा शानदार पूजा घर भी है।

घर के सभी कमरों में बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियाँ लगी हुई हैं, जिनसे बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है। हेमा मालिनी ने अपने इस घर में एक डॉगी भी पाला हुआ है जिसे वे बेहद प्यार करती हैं और अपने हाथों से खाना खिलाती हैं। हेमा मालिनी ने अपने इस घर को काफी अच्छे से मेंटेन किया है और यहीं से उन्होने अपनी और धर्मेंद्र(Dharmendra) की दोनों बेटियों ईशा और अहाना की शादी की है।

बता दें कि इन दिनों हेमा मालिनी यूपी में मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद हैं। वहीं उनके पति धर्मेंद्र भी बीजेपी सांसद रह चुके हैं। यहाँ तक कि उनके सौतेले बेटे सनी देओल(Sunny Deol) भी बीजेपी के टिकट पर पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से एमपी हैं।

यह भी पढ़े

मथुरा से सांसद होने के कारण हेमा ने वहां भी एक घर खरीदा हुआ है, जहां वे कई बार अपना वक्त गुजारती है। धर्मेंद्र का भी ज्यादातर समय अपने हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) वाले फार्महाउस पर ही व्यतीत होता है। हालांकि वे समय निकालकर मुंबई वाले बंगले पर हेमा से मिलने आते रहते हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago