Featured

पांच साल की कैंसर पेशेंट को खुश करने के लिए डॉक्टर्स ने किया बैले डांस, देखें वायरल वीडियो

यूके के एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में अस्पताल का स्टाफ, एक पांच साल की कैंसर पेशेंट के लिए बैले डांस(Ballet Dance) करता नजर आ रहा है।

हाल ही में यूके के वर्सेस्टरशायर रॉयल हॉस्पिटल(Worcestershire Royal Hospital) के स्टाफ ने कैंसर से जूझ रही एक पांच साल की बच्ची को खुश करने के लिए बैले डांस(Ballet Dance) किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस परफॉर्मेंस को देखकर इसाबेल फ्लेचर नाम की यह बच्ची खुशी से खिल उठी। दूसरी बार कैंसर ट्रीटमेंट करा रही इसाबेल के लिए डॉक्टर बेयोन कमलराजन और एम्मा मंदर ने उसके रूम में रंगीन टुटू पहनकर बैले डांस किया, जिससे बच्ची जोर-जोर से हंसने लगीं।

वर्सेस्टरशायर एक्यूट हॉस्पिटल्स की फेसबुक पोस्ट

वर्सेस्टरशायर एक्यूट हॉस्पिटल्स एनएचएस ट्रस्ट ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब शुक्रवार को बैले-मैड इज़ी अपने कैंसर ट्रीटमेंट के लिए हमारे चिल्ड्रन क्लिनिक आईं, तो टीम के दो लोगों ने उन्हें एक बहुत ही विशेष दिनचर्या के साथ सरप्राइज़ दिया। इस प्यारे से सरप्राइज के लिए बेलॉन और एम्मा का शुक्रिया”।

गौरतलब है कि इस वीडियो को फेसबुक पर हजारों बार देखा जा चुका है। अब तक इसे 2 हजार से ज्यादा लाइक्स, 250 से ज्यादा कमेंट्स और 1 हजार बार शेयर किया जा चुका है। डेली मेल कि रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय इसाबेल, लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के लिए कीमोथेरेपी करवा रही हैं। हालांकि मई 2019 में उसने उपचार शुरू करने से पहले दो साल पूरे कर लिए थे।

यह भी पढ़े

अस्पताल की नर्स डॉन फोर्ब्स ने कहा, हमने सोचा कि बच्ची को खुश करने का यह सबसे अच्छा तरीका होगा क्योंकि वह हमेशा अपने साथ बैले किताबें रखती हैं और इलाज के दौरान उन्हें पढ़ने के लिए ले आती हैं”।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago