Featured

इरफान खान को फिर से देख पाएंगे फैन्स, लास्ट मूवी को लेकर आई ये खुशखबरी

साल 2020 अलविदा हो रहा है, मगर बॉलीवुड को यह कसक देता हुआ जा रहा है। इस साल कई बड़े और प्रतिभाशाली कलाकारों ने दुनिया से मुंह मोड़ लिया, जिनमें से एक अभिनेता इरफ़ान ख़ान(Irrfan Khan) भी रहे हैं।

आई यह अच्छी खबर

इरफ़ान ख़ान(Irrfan Khan) के जाने के बाद उनके मायूस प्रशसंकों के लिए एक अच्छी ख़बर खबर सामने आई है। इरफ़ान ख़ान की अंतिम फ़िल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स'(The Song of Scorpions), जो अब रिलीज नहीं हुई थी, अगले साल यानि कि साल 2021 में यह रिलीज़ होने जा रही है। यह जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ उनके बेटे बाबिल ख़ान(Babil Khan) ने अपने इंस्टा अकाउंट के जरिये दी है।

पोस्ट में लिखा

इस फ़िल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए सुतापा ने इसके कैप्शन में ‘परिमित से अनंत तक की यात्रा’ लिखी है। बेटे बाबिल ने भी एक छोटा सा टीज़र पोस्ट किया है और इसके साथ लिखा है कि एक बार और, शायद आखिरी नहीं।‘ एक संदेश के साथ इस टीजर की शुरुआत हो रही है। यह संदेश है-‘जादूगर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का सुनहरा अवसर।’’

हुआ था प्रीमियर

फ़िल्म ‘द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियन्स'(The Song of Scorpions) की कहानी अनूप सिंह ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है। स्विट्ज़रलैंड में साल 2017 में हुए लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर भी हुआ था। ऊंट के व्यापारी की भूमिका इसमें इरफ़ान ख़ान(Irrfan Khan) ने निभाई है। बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान की भी इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिका देखने के लिए मिलेगी।

यह भी पढ़े

तरण आदर्श ने कहा था

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया में पैनोरमा स्पॉटलाइट और 70 एम एम टॉकीज द्वारा इस फ़िल्म के निर्माण की जानकारी शेयर की थी। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को इरफ़ान ख़ान(Irrfan Khan) का निधन हो गया था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago