Featured

सुर्खियों में हैं पद्मश्री किसान चाची, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे मुलाकात

Rajkumari Devi Known As Kisan Chachi: हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने काम से लोगों के बीच एक अलग ही पहचान बना रहे हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है मुजफ्फरपुर की रहने वाली राजकुमारी देवी(Rajkumari Devi) की, जिन्हें आज पूरा देश किसान चाची के रूप में जानता है। यही नहीं किसान चाची(Kisan Chachi) के किस्से इतने ज्यादा चर्चित हैं, कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) भी इनसे मुलाकात कर चुके हैं और अब एक बार फिर से किसान चाची इसलिए सुर्खियों में हैं, क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किसान चाची से मिलने जा रहे हैं।

हालांकि अभी इस बात का कारण तो सामने नहीं आया है कि आखिर भाजपा अध्यक्ष पद्मश्री से सम्मानित किसान चाची से मिलने क्यों जा रहे हैं लेकिन इस खबर के सामने आते ही किसान चाची के घर पर प्रशासनिक और राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा(JP Nadda) शनिवार को ही किसान चाची से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचने वाले हैं।

Image Source – Thehindubusinessline.com

जेपी नड्डा(JP Nadda) से मुलाकात को लेकर किसान चाची का कहना है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का उनके पास फोन आया था और उसके बाद सरैया के बीडीओ भी उनके घर आए थे और सारी जानकारी दी थी। वहीं डीएम चंद्रशेखर ने भी उनसे फोन पर पूछा था कि अगर कोई दिक्कत हो, तो वह बताएं। इसी बीच अब शनिवार को खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा किसान चाची से मिलने पहुंच रहे हैं।

और इस तरह मिली ख्याति

Image Source – Amarujala.com

आपको बता दें कि राजकुमार देवी(Rajkumari Devi) आज पूरे भारत में किसान चाची के नाम से ही मशहूर हैं, वह मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के आनंदपुर गांव की रहने वाली हैं और नारी आत्मनिर्भर की आइकॉन भी हैं। बताया जाता है कि पति के बीमार होने के बाद किसान चाची ने खुद ही खेतों में जाने का फैसला लिया लेकिन लोगों ने उनका विरोध किया।

यह भी पढ़े

हालांकि लोगों के विरोध को अनदेखा कर उन्होंने खेती के साथ-साथ चटनी, अचार, जेम, जेली का कुटीर उद्योग भी शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर न सिर्फ खुद को अव्वल बनाया, बल्कि अपने जैसी ही कई महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। उनके इस जज्बे के लिए उन्हें किसान श्री सम्मान से लेकर पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago