Featured

खुद को जिंदा कैसे साबित करेंगे पंकज त्रिपाठी, ‘कागज’ में छिपी है कहानी

Kaagaz Review: सलमान खान प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी सतीश कौशिक की एक ऐसी फिल्म ZEE5 पर उतर आई है, जो किसी को भी झकझोर कर रख देगी। पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi), जिन्होंने इसमें लाल बिहारी का किरदार निभाया है, वे इस फिल्म में खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) का दमदार अभिनय

Image Source – Indiatimes.com

फिल्म की कहानी में एक इंसान को कागज पर मृत घोषित कर दिया गया है और पूरी फिल्म कागज(Kaagaz Review) पर मृत घोषित कर दिए गए व्यक्ति के खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) की भूमिका देखते ही बन रही है। उन्होंने बैंड मास्टर लाल बिहारी के किरदार में ऐसा अभिनय करके दिखाया है कि हर कोई एक बार फिर से उनकी एक्टिंग का कायल हो जाएगा।

कागज(Kaagaz Review) फिल्म की कहानी

Image Source – Koimoi

कागज(Kaagaz Review) फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि लाल बिहारी को किसी काम की वजह से एक बार अपनी जमीन बेचने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में वह अपनी चाची के घर इसके लिए पहुंचता है। वहां उसे यह पता चलता है कि उन लोगों ने उसकी जमीन को पहले ही उसे मृत घोषित करके बेच दिया है। इसके बाद लाल बिहारी जब कागजों की जांच करवाता है तो पता चलता है कि उसे कागज पर वास्तव में मृत घोषित कर दिया गया है।

ऐसे में लाल बिहारी खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश करते हुए कोर्ट तक पहुंच जाता है। इसके बाद उसके संघर्ष की असली कहानी की शुरुआत होती है।

यह भी पढ़े

पंकज त्रिपाठी ने जमाया रंग

सामान्य किरदार को भी पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) ने अपनी एक्टिंग से रोचक बना दिया है। बाकी कलाकारों का भी अभिनय सराहनीय है। फ़िल्म यही दिखाती है कि देश में कागजों से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago