Featured

मुंबई जाने से पहले कंगना राणावत को केंद्र की ओर से मिली वाई श्रेणी सुरक्षा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत(Kangana Ranaut) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) मामले में अपने तीखे बयानों के चलते कंगना राणावत को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सुशांत की मौत के मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना राणावत ने यह कहा था कि उन्हें बॉलीवुड और ड्रग्स कारोबार के कनेक्शन के बारे में काफी कुछ पता है और वह नारकोटिक्स विभाग की मदद करना चाहती हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें हिमाचल पुलिस या फिर केंद्र से सुरक्षा दी जाती है, तभी वह इस मामले में कुछ कहेंगी। जिसके बाद मुंबई पुलिस पर भरोसा न होने के चलते शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना राणावत(Kangana Ranaut) को खरी-खरी सुनाई थी।

शिवसेना नेताओं को ललकारा

Image Source – Binged.com

वहीं शिवसेना नेता की ओर से धमकी के आरोप पर कंगना ने कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं, और जिसमें हिम्मत हो, वो उन्हें रोक ले। इसी बीच अब यह खबर सामने आई है कि कंगना राणावत(Kangana Ranaut) को केंद्र सरकार की ओर से कंगना राणावत को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े

गृह मंत्रालय की ओर से कंगना राणावत(Kangana Ranaut) को यह सुरक्षा प्रदान की गई है।

Image Source – Dreampirates.in

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना राणावत ने बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय सबके सामने रखी थी। यही नहीं उन्होंने बॉलीवुड और ड्रग्स कारोबार के कनेक्शन पर भी बड़ा बयान दिया था और कहा था कि वह इसके बारे में काफी कुछ जानती हैं। साथ ही मुंबई पुलिस पर भरोसा न होने के बयान के बाद से ही कंगना और संजय राउत के बीच बयानबाजी तेज हुई थी।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago