Featured

कपिल शर्मा शो की टीम खा रही थी चिप्स, अर्चना बोलीं – जो मेरे पैसे काटेगा मैं उन्हें काट दूंगी!

‘द कपिल शर्मा शो’(The Kapil Sharma Show) भारत के सबसे मशहूर और मोस्ट वॉच्ड शो में शुमार है। शो की स्टारकास्ट में शामिल मुख्य कलाकार कृष्णा, किकू शार्दा, सुमोना, चंदन प्रभाकर, भारती समेत अन्य कलाकारों ने दर्शकों का सालों से खूब मनोरंजन किया है। शो में जज की भूमिका निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह(Archana Puran Singh) को भी लोग उनके ठहाके और बेबाक अंदाज़ के लिए खूब पसंद करते हैं। अर्चना अक्सर शो से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिससे दर्शकों को बिहाइंड द सीन अपने कलाकारों को देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

हाल ही में अर्चना(Archana Puran Singh) ने शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें शो के सभी कलाकार ऑडियंस मैं बैठकर कोल्ड ड्रिंक और चिप्स का मजा लूट रहे हैं। वीडियो में सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek),भारती सिंह (Bharti Singh), कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर सभी कलाकार खाने में व्यस्त हैं, लेकिन तभी अपना मोबाइल लेकर अर्चना उनका वीडियो बनाने लगती हैं।

अर्चना ने पैसे कटने की चिंता में कही ये बात

वीडियो में चंदन सुमोना का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, ‘वो सुमोना ही है, बता दो, अगर कोई पहचाने नहीं तो।’ वीडियो में चंदू भारती का मजाक भी उड़ाते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, “रात के 11 बज रहे हैं और भारती (Bharti Singh) और भारती ने कहा है कि मैं 7 बजे के बाद कुछ नहीं खाती हूं।” वहीं, बीच में वीडियो बनाने वाली अर्चना पूरन सिंह को अपने पैसों की चिंता हो जाती है और वह कहने लगती हैं, “मेरे पैसे तो नहीं कटेंगे?” जिस पर वहां मौजूद शख्स हाथ जोड़कर कहता है, “नहीं, आपके पैसे कौन काट सकता है।” इसके बाद अर्चना मजाकिया अंदाज में कहती हैं जो मेरे पैसे काटेगा मैं उसे काट दूंगी।

यह भी पढ़े

वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना पूरन सिंह(Archana Puran Singh) ने कैप्शन में लिखा, “बिहाइंड द सीन, द कपिल शर्मा शो की गैंग के साथ शूट करके खूब मजा आता है।” अर्चना के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे और सभी कलाकारों के चिप्स-कोल्ड ड्रिंक्स खाने पर मज़े ले रहे।



Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago