Featured

नए प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं कपिल शर्मा, तस्वीर शेयर कर दिया हिंट

कॉमेडी की बात हो और कपिल शर्मा(Kapil Sharma) का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। कपिल शर्मा मौजूदा समय में भारत के सबसे बड़े कॉमेडी किंग माने जाते हैं। यही वजह है कि उनका कॉमेडी शो- द कपिल शर्मा शो लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरु हुआ और बेहद कम समय में ही शो ने वापस अपनी पुरानी लय पकड़ ली है। हालांकि कपिल शर्मा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।

दूसरे प्रोजक्ट में दिख सकते हैं कॉमेडी किंग

दरअसल कपिल शर्मा(Kapil Sharma) को लेकर यह खबर सामने आई है कि वह जल्द ही किसी दूसरे प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा ने इस प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है। दरअसल कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही किसी अन्य प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

Image Source – Timesnowhindi.com

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसे देखकर लग रहा है कि वह किसी शूटिंग सेट पर हैं। कपिल शर्मा इस फोटो में ग्रे स्क्रीन के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। कपिल ने इस दौरान नेवी ब्लू जैकेट और टीशर्ट पहन रखा है। साथ ही इस पोस्ट के दौरान उन्होंने मराठी में कुछ लाइनें भी लिखी हुई हैं। कपिल ने लिखा है, ‘शूटिंग चालू आहे, काय तरी नविन! कृपया हिंदी या इंग्लिश में इसका ट्रांसलेशन कमेंट बॉक्स में करें।’

यह भी पढ़े

कपिल(Kapil Sharma) के इस पोस्ट और कैप्शन के सामने आने के बाद लोगों ने अब कयास लगाना शुरू कर दिया है कि वह जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि कपिल की ओर से आधिकारिक रूप से अभी किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह तस्वीर काफी कुछ बयां कर रही है। हो सकता है कि कपिल आने वाले समय में खुद ही इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई बड़ी जानकारी साझा करें। फिलहाल तो यह कॉमेडी किंग लोगों को हंसाने के काम में ही व्यस्त है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago