Featured

अली अब्बास की फिल्म में सुपरहीरो बनेंगी कैटरीना कैफ, नहीं होगा कोई भी हीरो

फिल्म निर्देशक अली अब्बास(Ali Abbas Zafar) एक लंबे समय से सुपरहीरो के ऊपर एक फिल्म बनाना चाहते थे। अब उनकी इस फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है, जिसमें कोई हीरो नहीं बल्कि हीरोइन यानि कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) सुपरहिरो का किरदार निभाएंगी।

हॉलीवुड में सुपरहीरो का कॉन्सेप्ट काफी पुराना है। वहां तो आए दिन अलग-अलग सुपरहीरोज को लेकर मूवीज बनती ही रहती हैं। लेकिन बॉलीवुड में सुपरहीरो के नाम पर केवल क्रिश ही फेमस है। पर अब लगता है कि जल्द ही यह ट्रेंड बदलने वाला है, क्योंकि निर्देशक अली अब्बास जफर(Ali Abbas Zafar) अपनी सुपरहीरो फिल्म में कैटरीना कैफ को कास्ट करने जा रहे हैं।

मल्टीपल प्रोजेक्ट्स की चल रही है तैयारी

गौरतलब है कि अली(Ali Abbas Zafar) काफी लंबे अरसे से एक बॉलीवुड सुपरहीरो मूवी बनाना चाहते थे, जिसकी तैयारी अब शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें कैटरीना(Katrina Kaif) एक सुपरहीरो का कैरेक्टर प्ले करेंगी और फिल्म में कोई भी मेल कलाकार नहीं होगा। यह फिल्म पूरी तरह से कैटरीना के किरदार पर ही बेस्ड होगी।

अपने एक इंटरव्यू में अली ने कहा कि वे जो फिल्म बनाने जा रहे हैं, उसमें किसी भी मेल एक्टर की जरूरत ही नहीं है। उनका यह भी कहना था कि कटरीना अपने आप में काफी सशक्त हैं और उन्हें किसी मेल को-स्टार की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े

वे आगे कहते हैं कि कैटरीना(Katrina Kaif) की इस सुपरहीरो फिल्म के बाद वे मिस्टर इंडिया को लेकर भी एक फिल्म बनाएंगे। तीसरी फिल्म का सुपरहीरो हमारे पुराणों से लिया जाएगा और चौथी फिल्म का इंडियन आर्मी से। अली के इन महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स को लेकर फैन्स काफी उत्साहित दिख रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड देखने को मिलेगा।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago