Featured

5 जून को है चंद्रग्रहण, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Lunar Eclipse: जून का महीना आने वाला है और खगोलीय घटनाओं के लिए यह महीना बहुत ही ज्यादा खास है। इस महीने में 2 ग्रहण भी लगेंगे। जी हां, ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं, जिसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। इतना ही नहीं, ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ काम करने के लिए मना किया जाता है, तो कुछ काम करने के लिए कहा भी जाता है। कुल मिलाकर, इस दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।

रिपोर्ट्स की माने तो इस साल 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण है और दोनों ही ग्रहणों को भारत में देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं, इस साल पड़ने वाले ग्रहणों की बात की जाए तो इस वर्ष 6 ग्रहण लगेंगे, जिसमें से तीन ग्रहण जून और जुलाई के महीने में ही लग जाएगें। तो ऐसे में हम आपको यहां इस दौरान क्या करना चाहिए या क्या नहीं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Stockphoto.com/CochiseVista

ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  1. शास्त्रों की माने तो ग्रहण के दौरान पूजा पाठ नहीं करना चाहिए, इससे गलत प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, ऐसा नहीं करने पर ईश्वर नाराज हो सकते हैं।
  2. माना जाता है कि ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि खाना खाने से बुरा प्रभाव पड़ता है और आपको भविष्य में संकट झेलने पड़ सकते हैं।
  3. 3. गर्भवती महिला को घर में ही रहना चाहिए, क्योंकि उनके बच्चे पर अगर ग्रहण की छाया पड़ गई तो अनर्थ हो सकता है, ऐसे में उन्हेंं ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
  4. ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए, अन्यथा इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। पति पत्नी को इस समय दूर रहना चाहिए।

ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

अब हम आपको बताते हैं कि ग्रहण के दौरान क्या क्या करना चाहिए?

  1. ग्रहण के दौरान ईश्वर के प्रति ध्यान लगाना चाहिए।
  2. घर के मंदिर को बंद कर देना चाहिए।
  3. किताबे आदि पढ़ना चाहिए।
  4. अपने घर या ऑफिस में शांति से बैठना चाहिए।

ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण भारत, दक्षिण-पूर्व यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के प्रमुख हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा, चंद्र ग्रहण यूरोप, भारत सहित एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा, ऐसे में आप सभी ग्रहण का लुफ्त उठा सकते हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago