Featured

भारत का अनोखा मंदिर, जहां लोगों को प्रसाद के रूप में मिलता है गांजा

Sri Mouneshwar Temple: भारत एक विविध संस्कृति और परंपराओं वाला देश है। यही वजह है कि भारत के अलग-अलग क्षेत्र में हमें अलग-अलग तरह का रहन सहन और अलग तरह की संस्कृति देखने को मिलती है। यही नहीं आस्था के मामले में भारतीय दुनिया के अन्य देशों के लोगों की अपेक्षा कहीं आगे हैं। यही वजह है कि एक तरफ जहां भारत में गांजा बेचना और उसका सेवन करना दोनो अपराध है लकिन हमारे देश में एक ऐसा भी मंदिर है, जहां जाने पर आपको गांजा प्रसाद के रूप में मिलेगा।

हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं, वर उत्तरी कर्नाटक में स्थित है। टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक यहां के कुछ मंदिरों में गांजा भगवान का प्रसाद माना जाता है और यहां पर लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। यहां के शारना, अवधूत, शपथ, अरुधा समुदाय के लोग इसे प्रसाद मानकर अलग-अलग रूपों में खाते हैं। यहां के मंदिरों में यह परंपरा आज की नहीं, बल्कि पिछले कई सालों से चली आ रही है और लोग इसे मानते भी हैं।

गांजे से मिलती है आध्यात्मिक शांति?

Image Source – Moneycontrol

लोगों का मानना है कि गांजे के सेवन से उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलती है। राज्य के यादगीर जिले के मौनेश्वर मंदिर(Sri Mouneshwar Temple) में भी जनवरी महीने में एक वार्षिक मेला लगता है, जहां मौनेश्वर या मनप्पा भगवान की प्रार्थना के बाद गांजे का पैकेट भी दिया जाता है और लोग इसे पानी में उबालकर या फिर तंबाकू के रूप में बहुत ही चाव से खाते हैं। इस परंपरा को लेकर मंदिर की समिति के सदस्य गंगाधर नायक का कहना है, ‘ये एक परंपरा है. यहां के संत और श्रद्धालु इसे पवित्र घास मानते हैं,जो उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान के पथ पर ले जाने में मदद करती है।’

यह भी पढ़े

लोग ध्यान लगाने के लिए पीते हैं गांजा

Image Source – Timesofindia

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यहां पर ज्यादातर लोग ध्यान लगाने के लिए गांजे का सेवन करते हैं। दरअसल शारना समुदाय के महंतेश का कहना है कि मंदिर में गांजे का सेवन करने वाले लोगों में इसकी लत नहीं है, बल्कि ज्यादातर लोग दिन में या फिर सप्ताह में एक बार गांजे का सेवन इसलिए करते हैं, जिससे वह ध्यान लगा सकें। उनका ये भी मानना है कि इससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी होता है। देश के इन मंदिरों की परंपरा सुनने में वाकई अजीब लगती है लेकिन लोग यहां भगवान के नाम पर जमकर गांजे का सेवन कर रहे हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

4 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

4 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

5 days ago