Featured

73 की उम्र में धोनी के गुरु ने छोड़ा उनका साथ, कहलाते थे रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह

भारतीय क्रिकेट के उपकप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) के गुरु और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे देवल सहाय(Deval Sahay) ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होने रांची के ही एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(Bihar Cricket Association) के उपाध्यक्ष रहे देवल सहाय(Deval Sahay) का मंगलवार सुबह करीब 3 बजे मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण निधन हो गया। 73 साल के देवल सहाय पिछले तीन महीने से बीमार थे और उनका रांची के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह कहे जाने वाले देवल सहाय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) के मेंटर भी थे।

देवल सहाय(Deval Sahay) का क्रिकेट में योगदान

Image Source – Twitter@JantaKaReporter

देवल सहाय, क्रिकेट और फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी थे, लेकिन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद, सन 2006 में उन्होने खुद को खेल प्रशासन से अलग कर लिया था। उनके निधन के बाद, झारखंड स्टेट्स क्रिकेट असोसिएशन (JSCA) समेत विभिन्न संगठनो से जुड़े खिलाड़ियों सहित तमाम खेल प्रेमियों में शोक की लहर है।

देवल सहाय(Deval Sahay) की बेहतरीन क्रिकेट ट्रेनिग के चलते, उनकी देखरेख में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni), प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह और सुब्रत दा जैसे कई क्रिकेटर शामिल हैं।

यह भी पढ़े

बता दें कि देवल सहाय ही थे, जिन्होंने धोनी को रेलवे से सीसीएल में लाकर खिलवाया था। उनका जिक्र फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी किया गया था। धोनी(Mahendra Singh Dhoni) को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में देवल सहाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने रांची में पहली टर्फ पिच तैयार करवाई थी और युवा धोनी को वजीफे पर रखकर, टर्फ पिचों पर खेलने का पहला अवसर प्रदान किया था।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago