Featured

शादी से पहले रिलीज़ हुआ नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का यह गाना, देखें वीडियो!

एक तरफ जहां नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आज दोनों का एक गाना(Nehu Da Vyah) भी रिलीज़ हुआ है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों के इस गाने का उनके फैंस को काफी दिनों से इंतज़ार था। दोनों की रोमांटिक जोड़ी को इस म्यूजिक वीडियो में काफी पसंद किय जा रहा है। रिलीज़ होने के महज चार मिनट के अंदर ही इस गाने को अब तक 30 हज़ार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आइये आपको बताते हैं आखिर कौन सा है यह गाना और क्या है इसमें ख़ास।

“नेहु दा ब्याह”(Nehu Da Vyah) गाने ने जीता फैंस का दिल

बता दें कि, रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ का गाना “नेहु दा ब्याह”(Nehu Da Vyah) आज उनकी शादी के ठीक पहले रिलीज़ किया गया है। रिलीज़ के साथ ही इस गाने ने फैंस के दिलों में ख़ास जगह बना ली है। दोनों की जोड़ी को इस रोमांटिक गाने में ख़ासा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में नेहा और रोहनप्रीत ने खुद अपनी आवाज दी है। दोनों के इस गाने को यूट्यूब पर “देसी म्यूजिक फैक्ट्री” नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज़ किया गया है। जानकारी हो कि, रोहनप्रीत और नेहा का साथ में गाया यह पहला गाना है। बीते कुछ समय से दोनों के रिश्ते की खबरें ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं और अब दोनों जल्द ही सात फेड़े भी लेने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े

नेहा और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी का वीडियो भी हुआ वायरल

जैसा कि, हमनें आपको पहले ही बताया नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) और रोहनप्रीत(Rohanpreet Singh) जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। बीते दिनों दोनों के रोका सेरेमनी का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नेहा कक्कड़ ने पिंक कलर का ड्रेस पहना हुआ है और रोहनप्रीत भी लाइट पिंक कलर की शेरवानी में बेहद जाँच रहे हैं। दोनों की जोड़ी एक भावी पति पत्नी के रूप में बेहद खूबसूरत लगती है। वीडियो में दोनों ढोल की ताल पर डांस करते भी नजर आते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago