Featured

नेहा कक्कड़ ने उठाया अपने और रोहनप्रीत की शादी की खबरों से पर्दा

पिछले कुछ दिनों से नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) और रोहनप्रीत की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थी।  लेकिन ना तो नेहा ने ना ही रोहनप्रीत ने इस बारे में खुल कर कोई बात की। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है।

प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। लगभग हर दूसरे गाने में उन्हीं की खूबसूरत आवाज सुनाई देती है। लेकिन पिछले काफी समय से नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) अपनी शादी की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। नेहा और शो मुझसे शादी करोगी फेम रोहनप्रीत की शादी की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लेकिन इस खबर पर ना तो नेहा ने और ना ही रोहनप्रीत(Rohanpreet Singh) ने किसी प्रकार की कोई सफाई दी।

नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) का इंस्टा पोस्ट

हालांकि बुधवार को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए इन खबरों पर विराम लगा दिया। जी हाँ! नेहा ने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि वे रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में शादी कर रही हैं।

दरअसल, शादी की खबरों का यह पूरा माहौल उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो नेहा दा व्याह को लॉन्च करने की तैयारी थी। गौरतलब है कि नेहा इससे पहले भी कई बार अपनी प्रोफेशनल लाइफ को प्रमोट करने के लिए रियल लाइफ का यूज कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े

बता दें कि नेहा के एक्स-बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने उन्हें टीवी शो इंडियन आइडल के मंच पर प्रपोज किया था। लेकिन इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी। इसके बाद नेहा, सिंगर आदित्य नारायण के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं। इसके बाद उनका नाम इंडियन आइडल-10 के एक कंटेस्टेंट विभोर पाराशर के साथ भी जुड़ा। लेकिन बाद में ये सभी खबरें मात्र एक पब्लिसिटी स्टंट साबित हुई।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago