Featured

नहीं आएगी दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों को तोड़ने की नौबत, पाकिस्तानी सरकार खरीदने को राज़ी!

अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं में से एक राज कपूर(Raj Kapoor) और दिलीप कुमार(Dilip Kumar) के पैतृक घर आज भी पाकिस्तान में हैं। आज इन घरों की हालत भले ही जर्जर हो गई हो लेकिन इसे देखकर हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के संबंधों का आज भी एक ताजा उदहारण मिलता है। इन दोनों कलाकारों के घरों को कुछ समय पहले तोड़ने की बात हुई थी लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने ऐसा करने पर रोक लगा दिया है।

दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों को खरीदेगी पाक सरकार

Image Source – Indiatimes.com

आजतक से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के खैबर- पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार ने हिस्टोरिक इमारतों के संरक्षण के तहत एक जमाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स राज कपूर(Raj Kapoor) और दिलीप कुमार(Dilip Kumar) के पैतृक घरों को खरीदने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि, खैबर- पख्तूनख्वा(Khyber Pakhtunkhwa) ने जर्जर हालत में मौजूद इन दोनों ही घरों की मरम्मत के लिए उपयुक्त राशि देने का भी फैसला लिया है। जानकारी हो कि, पाकिस्तानी सरकार ने इन दोनों घरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है। राजकपूर और दिलीप कुमार दोनों के पैतृक घर पाकिस्तान के पेशावर में स्थित हैं। ये दोनों अभिनेता आज़ादी से पहले यही पैदा हुए और पले बढ़े।

करीबन सौ साल पुराना है दोनों अभिनेताओं का घर

Image Source – Amarujala.com

जानकारी हो कि, पाकिस्तान के पेशावर स्थित कपूर हवेली को राज कपूर के दादा बशेश्वरनाथ कपूर(Dewan Basheswarnath Singh Kapoor) ने 1918 से 1922 के बीच बनवाया था। यह हवेली पेशावर के ख्वानी बाजार में स्थित है। माना जाता है कि, राजकपूर और उनके चाचा त्रिलोक इसी घर में पैदा हुए थे। इसके साथ ही अभिनेता दिलीप कुमार का सौ वर्ष पुराना पैतृक घर भी इसी जगह मौजूद है। साल 2014 में ही इन दोनों घरों को पाकिस्तानी सरकार द्वारा राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े

हालाँकि इन इमारतों के वर्तमान मालिकों ने कई बार इन्हें तोड़कर कॉमर्सियल प्लाजा बनाने की भी सोची लेकिन पुरात्तव विभाग ने उनके मंसूबों पर पाने फेर दिया क्योंकि वो इसे संरक्षित करना चाहते हैं। साल 2018 में राज कपूर(Raj Kapoor) के बेटे ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) ने भी पाकिस्तान सरकार उनकी हवेली को म्यूजियम में बदलने की गुज़ारिश की थी जो उस समय नहीं हो पाया था।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago