Featured

गूगल प्ले स्टोर से रिमूव हुआ Paytm ऐप, लगा ये गंभीर आरोप

खबर है कि Paytm ऐप को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया गया है। कंपनी पर नियमों को तोड़ने के आरोप लगाए गए हैं।

Paytm ऐप, जिसे पैसों के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जाता था, अब गूगल प्ले स्टोर से हट चुका है। यदि आप भी Paytm ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो इस ऐप के गूगल प्ले स्टोर से रिमूव होने पर आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्ले स्टोर पर Paytm के अन्य ऐप्स अभी मौजूद हैं

Paytm का ऑफिशियल ट्वीट

Paytm के गूगल प्ले स्टोर से हटने की जानकारी देते हुए Paytm ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “कुछ समय के लिए यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड और अपडेट के लिए एवेलेबल नहीं होगा। लेकिन हम बहुत जल्द वापसी करेंगे। आपका पैसा हमारे पास पूरी तरह से सेफ है और आप जल्द ही इसे उपयोग भी कर पाएंगे”

सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से हटा है Paytm

Image Source – Nationalheraldindia.com

मालूम है की Paytm को केवल गूगल ने ही अपने प्ले स्टोर से रिमूव किया है जबकि यह एप्पल प्ले स्टोर पर अभी भी मौजूद हैं। हालांकि, जिन यूजर्स के पास यह पहले से डाउनलोड है, वे अभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

दरअसल, हाल ही में Paytm की ओर से एक फैंटसी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया गया था, जिसके बाद गूगल ने इन दोनों ऐप को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया। गूगल ने कहा, “हम ऐसी किसी भी ऐप को, जिसमें स्पोर्ट्स पर सट्टा लगाने की सुविधा दी जाती हो, अपने प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं देते। यह हमारी पॉलिसीज़ के खिलाफ है और इसका बार-बार उल्लंघन करने पर डेवलपर का अकाउंट खत्म किया जा सकता है”

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago