Featured

एमपी में एक अफवाह ने मचाया कोहराम, अपने अपने घर से लोग कुदाल लेकर बाहर निकले

Mughal Era Gold Silver Coins: एक मामूली सी अफवाह कितनी खतरनाक हो सकती है इसका उदाहरण कल एमपी में देखने को मिला। एमपी में कल अफवाह फैली की पार्वती नदी(People Are Digging Parvati River) के किनारे सदियों पुराना सोना चांदी गड़ा हुआ है। जैसे ही यह अफवाह लोगों के पास पहुंची सैकड़ों की संख्या में लोग अपने घर से बाहर निकल कर नदी की ओर चल पड़े। लोगों ने नदी का सूखा हुआ हिस्सा खोदना शुरू कर दिया और सोना चांदी ढूंढने लगे।

आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।

Image Source – Twitter@ANI

यह घटना मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले के शिवपुरा गांव की है। इस अफवाह की शुरुआत 8 दिन पहले हुए थे जब नदी किनारे कुछ मछुआरों को सोने के सिक्के मिले थे। यही बात धीरे-धीरे आसपास के इलाके में फैलने लगी और फिर लोग अपने अपने घर से कुदाल, फावड़ा लेकर पहुंच गए नदी के किनारे सोना चांदी ढूंढने(Mughal Era Gold Silver Coins)। सोना चांदी ढूंढने की आस में लोगों ने बहुत मेहनत की लेकिन कोशिश करने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। उल्टा पार्वती नदी(People Are Digging Parvati River) के किनारे मानो ऐसा लग रहा था जैसे मेला लगा हो।

Image Source – Twitter@ANI

जैसे ही इसकी खबर पुलिस को लगी वह राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पार्वती नदी पर पहुंचे लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने भीड़ को संभालने के लिए वहां बैरिकेड लगा दिया और धीरे-धीरे लोगों को घर भेजना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े

राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि ‘अब लोगों को समझ आने लगा है कि ये मात्र एक अफ़वाह थी। इसलिए लोगों का आना कम हो गया है। लेकिन शुरुआत में सैंकड़ों लोग यहां जमा हो गए थे। अब पुलिस कर्मचारी इस जगह पर नज़र रखे हुए हैं.’। अब यह जानना मुश्किल है कि यह अफवाह किसने फैलाई है क्योंकि कई घंटे की खुदाई करने के बाद भी लोगों को कुछ भी नहीं मिला लेकिन हां इस खबार ने लोगों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना दिया था।


Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago