Featured

हाथरस मामले में पीएम मोदी की सीएम योगी से बात, कहा दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

Hathras Gang Rape Case: हाथरस गैंगरेप मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और इस घिनौने कांड में लिप्ट आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

सीएम योगी ने पीएम से वार्ता की जानाकारी की शेयर

सीएम योगी ने किया एसआईटी का गठन

हाथरस(Hathras Gang Rape) में दलित युवती के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार और बाद सीएम योगी ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन फोर्स का भी गठन किया है। जिसके चलते दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ के सजा दिलवाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस टीम में तीन लोग होंगे और जिसके अध्यक्ष उप्र शासन के गृह सचिव भगवान स्वरूप होंगे। एसआईटी अपनी रिपोर्ट सात दिन में पेश करेगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के निर्देश

Image Source – Financialexpress.com

यूपी के सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किये गये एक ट्वीट के मुताबिक, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाथरस की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है, जिसमें अध्यक्ष सचिव गृह, भगवान स्वरूप होंगे जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक चंद्रप्रकाश व सेनानायक,पीएसी आगरा, पूनम सदस्य होंगे। एसआईटी अपनी रिपोर्ट सात दिन में पेश करेगी।’

यह भी पढ़े

जबरन हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस ने दी सफाई

उधर हाथरस पुलिस दलित लड़की का अंतिम संस्कार करने के मामले में सवालों के घेरे में घिर गई है। पुलिस पर आरोप है कि उसने लड़की का अंतिम संस्कार परिवार वालों की इजाजत की बिना ही कर दिया। जबकि ट्वीट में हाथरस पुलिस ने कहा कि यह असत्य खबर फैलायी जा रही है कि थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत दुर्भाग्यपूर्ण घटित घटना में मृतिका के शव का अन्तिम संस्कार बिना परिजनों की अनुमति के पुलिस ने जबरन रात में करा दिया. हम इसका खंडन करते हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago