Featured

हैरान कर सकते है आपको भी ये 10 मनोविज्ञान के तथ्य

Psychology Facts in Hindi: मनोविज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमें हर व्यक्ति को रुचि रहती है। हालांकि इसके मेडीकल पहलुओं को जानना और समझना जटिल है। मनोविज्ञान, वैज्ञानिक नियमों पर आधारित विज्ञान है। रोजमर्रा के जीवन से जुडे कुछ तथ्य जानना आपके लिए रोचक और ज्ञानवर्धक हो सकता है।

जानते हैं कुछ मनोविज्ञान के तथ्य(Psychology Facts in Hindi) मन, मस्तिष्क और व्यवहार के बारे मेंः

1. एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका दिल जहां एकदम कार्य करना बंद कर देता है वहीं मौत के बाद मस्तिष्क करीब सात मिनट तक चलता रहता है। पूरी तरह बंद होने से पहले दिमाग कुछ मिनटों के लिए चल रहा होता है।

2. वैज्ञानिकों ने स्टडी में पाया है कि एक दिन में व्यक्ति के दिमाग में लगभग छह हजार विचार आते हैं।

3. नींद और नींद से जुडे विषय वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का विषय रहे हैं। नींद की प्रक्रिया न केवल वैज्ञानिकों बल्कि आम व्यक्ति के लिए भी रूचि का विषय रहा है। स्टडीज बताती हैं कि सोते वक्त हम लगभग दो घंटे सपने देखते हैं। कुछ लोगों को सपनों में रंगों का आभास होता है जबकि अन्य को ब्लैक एंड वाईट में सपने आते हैं।

4. दुखी होने पर व्यक्ति रोता है। हालांकि रोने को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन रिसर्च के मुताबिक रोने और आंसू बहने से ओक्सीटोसिन और एन्डोरफिन नामक कैमिकल रिलीज होते हैं जिसके बाद हमें बेहतर महसूस होता है। इससे तन और मन की पीडा दूर होती है और आराम मिलता है।

5. सांसों के बिना जीवन नहीं है। हम एक मिनट में लगभग 16 बार सांस लेते हैं। अर्थात एक घंटें में 960 सांसें और एक दिन में लगभग 23 हजार सांसें लेते हैं।

6. मानव मस्तिष्क हमेशा खुश रहना चाहता है। साइंस ऑफ़ हैप्पीनेस के मुताबिक खुशी महसूस होने के पीछे सेरोटोनिन और डोपामाइन पदार्थ हैं। इन्हें हैप्पीनेस कैमीकल भी कहा जाता है। यह एक प्रकार के न्यूरोट्रांस्मीटर हैं।

7. ओसीडी यानी कि ओब्सेसिव कम्पल्सिव डिस्ओडर से ग्रस्त व्यक्ति को बार बार अनचाहे ख्याल आते हैं। ख्याल जिन्हें वह पसंद नहीं करता। इस डिस्ओडर से पीडित व्यक्ति बार बार एक ही कार्य को दोहराते रहते हैं जो कि उनके बस में नहीं होता। जैसे बार बार ताला चैक करना या हाथ धोते रहना। यह भी एक सबसे अजीब मनोविज्ञान का तथ्य(Physiological facts in hindi) है।

8. सुबह काॅफी पीने वालों के लिए खुशखबरी यह है कि इससे मूड अच्छा रहता है और यादाश्त भी मजबूत होती है। इससे आप अलर्ट भी रहते हैं।

9. हल्दी के इस्तेमाल से न केवल यादाश्त को मजबूती मिलती है बल्कि नए ब्रेन सेल भी बनते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन घटक इसका मुख्य कारण है।

Image Source – Pixabay

10. व्यायाम करने वाले और काॅफी का इस्तेमाल करने वाले लोग अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। काॅफी भूलने की बीमारी अल्जाइमर्स से भी बचाती है। व्यायाम से कई बीमारियों से भी बचाव होता है और जीवन सकारात्मक बनता है जिससे अधिक समय तक जीने की उर्जा लगातार बनी रहती है।

यह भी पढ़े

अब आप भी मनोविज्ञान के तथ्य(Psychology Facts in Hindi) जान कर हैरान तो हुए होंगे, परन्तु आपकी मनोविज्ञान में रूचि और भी बढ़ गयी होगी।

Facebook Comments
Shailja Kaushal

Share
Published by
Shailja Kaushal

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

2 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

2 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 weeks ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago