Image Source - Aajtak
कोरोना महामारी के फैले होने की वजह से इस वक्त शादी समारोह का आयोजन खतरे से भरा हुआ है। लोग भी इसमें जाने से बच रहे हैं। इसी क्रम में शादी से जुड़ा राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी।
राजस्थान के बारां के केलवाड़ा कोविड केंद्र में दूल्हा-दुल्हन की एक जोड़ी ने पीपीई(Couple Gets Married In PPE Kits) पहन कर ही शादी रचा ली है, क्योंकि दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इसकी बड़ी चर्चा भी हो रही है।
जो तस्वीर सामने आई है, उसमें साफ दिख रहा है कि शादी समारोह में पंडित के साथ केवल एक आदमी ही मौजूद है। कोविड-19(Covid-19) को लेकर प्रोटोकॉल का यहां पूरा पालन किया गया है। हवन कुंड के पास दूल्हा-दुल्हन के साथ पंडित भी पीपीई किट(Couple Gets Married In PPE Kits) में ही नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में यह भी देखने को मिल रहा है कि दूल्हे ने पीपीई किट(Couple Gets Married In PPE Kits) तो पहना ही है, साथ में पगड़ी भी पहन रखी है। उसी तरीके से दुल्हन भी पूरी सावधानी बरत रही है। उसने मास्क से अपने चेहरे को ढक रखा है। साथ ही अपने हाथों में उसने दस्ताना पहन रखा है। इस तरह से दोनों शादी की रस्म निभा रहे हैं।
यह भी पढ़े
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में हजारों की तादाद में लोग इसे लाइक कर चुके हैं और इस पर वे कमेंट भी पोस्ट कर रहे हैं। अब तक राजस्थान में कोरोनावायरस के दो लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में भी कोरोनावायरस के मामलों की तादाद 96 लाख को पार कर गई है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…