Featured

बिग बॉस ने लॉक किया बाथरूम तो राखी सावंत ने निकाला नहाने का ये अतरंगी तरीका, देखें वीडियो

Rakhi Sawant took bath in garden: बिग बॉस के घर में राखी सावंत आए दिन अपने फैंस को एंटरटेन करने के अतरंगी तरीके खोज ही लेती हैं। आने वाले एपिसोड में वे बाथरूम लॉक होने के कारण स्विमिंग पूल के किनारे नहाती नजर आने वाली हैं।

बिग बॉस के घर में हंगामा ना हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। खासकर जब घर में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत मौजूद हों, तो हर रोज हंगामा होना जाहिर सी बात है।

क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, इन दिनों बिग बॉस ने एक नॉमिनेशन टास्क के तहत, घर के कुछ हिस्सों को जब्त कर लिया है। इस टास्क में घर के हर एक मेम्बर के पास घर का एक हिस्सा था और जो घरवाले नॉमिनेट हुए, बिग बॉस ने उनके हिस्से का एरिया जब्त कर लिया। क्योंकि सभी कंटेस्टेंट ने मिलकर निक्की तंबोली, विकास गुप्ता, राहुल वैद्य व देबोलीना भट्टाचार्जी को नॉमिनेट किया, इसलिए उनके अंदर वाले एरिया- बेडरूम, बाथरूम, जिम और स्पा जब्त कर लिए गए।

अब क्योंकि घर के सभी बाथरूम बंद हैं इसलिए सभी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुश्किल के चलते राखी सावंत ने स्वीमिंग पूल के किनारे नहाने का फैसला किया, जिसमें अली व राहुल ने शैम्पू और कंडीशनर लगाने में उनकी मदद की।

कलर्स चैनल का इंस्टा पोस्ट-

कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टा एकाउंट से इसका प्रोमो पोस्ट करते हुए लिखा, “घर के बाथरूम जब्त होने के कारण, राहुल वैद्य और अली गोनी ने दिया राखी सावंत को शैम्पू बाथ”।

यह भी पढ़े

बता दें कि जब से राखी सावंत बिग बॉस के घर में दाखिल हुई हैं, तब से वे शो में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं। रोज एक ना एक नया कारनामा करके वे सुर्खियां बटोर ही लेती हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago