idiva
Ranu Mondal Duplicate: लता मंगेशकर के गने को गा कर रातों-रात इंटरनवेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल को कौन नहीं जानता है। एक रेलवे स्टेशन पर बैठ कर रानू मंडल ने जब ” एक प्यार का नगमा” गाना गाया होगा तब सोचा भी नहीं होगा कि
वह एक ‘नगमा’ उनकी जिंदगी को बदल कर रख देगा। लेकिन ऐसा हुआ और रातों-रात वह एक स्टार बन गईं। रानू को उनके इस गाने के बाद कई सारे ऑफर मिलने लगे। हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने गीतकार हिमेश रेसमिया ने भी उन्हें अपने एक एल्बम में गान का मौका दिया। फिर क्या था, रानू को देश विदेश से कई सारे शो मिलने लगे। रानू के लिए कई सारे फिल्मी स्टार्स ने ट्वीट भी किए। स्वर की देवी लता मंगेशकर ने भी ट्वीट के जरिए रानू को बधाई दी है।
रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाते दिखीं थीं और उसका विडियो खूब वायरल हुआ था। अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रानू मंडल की तरह एक और महिला गाना गाते हुए दिख रही हैं। कमाल की बात यह है कि यह दिख भी रानू मंडल की तरह हैं और गाना भी उन्हीं का गा रही हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। यह महिला गुवाहाटी की है और इस विडियो में ‘तेरी मेरी कहानी’ गाते नजर आ रही है। इस विडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर महिला को रानू मंडल पार्ट-टू नाम दे दिया गया है।
आपको याद दिला दें कि कुछ ही दिनों पहले रानू मंडल को अपनी एक गलती के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला रानू के साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं। लेकिन रानू फोटो खिंचवाने से मना कर रही हैं। वहीं एक फिमेल फैन के द्वारा छुए जाने पर वह आपत्ती भी जता रही हैं। इस घटना क्रम के बाद रानू को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा है। कुछ शरारती तत्वों ने उनकी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर के उनका काफी मजाक उड़ाया था।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…